dharma sangrah

14 जून : विश्व रक्तदाता दिवस, जानिए महत्व एवं 13 रोचक बातें

Updated: सोमवार, 14 जून 2021 (12:10 IST)
हर साल 14 जून को विश्व रक्त दान दिवस मनाया जाता है। कई लोग स्वस्थ होते हुए भी रक्त दान करने से डरते हैं, क्योंकि उनके मन में इससे जुड़ीं कई भ्रांतियां होती हैं। खून के अभाव में कई लोगों को जान चली जाती है। ऐसा किसी के भी साथ न हो, इसीलिए 14 जून को रक्‍त दान दिवस मनाया जाता है।

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य रक्त दान को प्रोत्साहन देना एवं उससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है। रक्‍त दान को महादान भी कहा जाता है। अत: हमें इस दिन रक्‍त दान करके लोगों की जिंदगी बचाने का संकल्प लेना चाहिए। 
 
आइए हम आपको बता रहे हैं रक्त दान यानी ब्लड डोनेशन से जुड़े 13 रोचक तथ्य-
 
1. रक्त दान करते हुए डोनर के शरीर से केवल 1 यूनिट रक्त ही लिया जाता है।
 
2. एक औसत व्यक्ति के शरीर में 10 यूनिट यानी (5-6 लीटर) रक्त होता है।
 
3. कई बार केवल एक कार एक्सीडेंट (दुर्घटना) में ही, चोटील व्यक्ति को 100 यूनिट तक के रक्त की जरूरत पड़ जाती है।
 
4. एक बार रक्त दान से आप 3 लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं।
 
5. भारत में सिर्फ 7 प्रतिशत लोगों का ब्लड ग्रुप 'O नेगेटिव' है।
 
6. 'O नेगेटिव' ब्लड ग्रुप यूनिवर्सल डोनर कहलाता है, इसे किसी भी ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को दिया जा सकता है।
 
7. इमरजेंसी के समय जैसे जब किसी नवजात बालक या अन्य को खून की आवश्यकता हो और उसका ब्लड ग्रुप ना पता हो, तब उसे 'O नेगेटिव' ब्लड दिया जा सकता है।
 
8. ब्लड डोनेशन की प्रक्रिया काफी सरल होती है और रक्त दाता को आमतौर पर इसमें कोई तकलीफ नहीं होती हैं।
 
9. कोई व्यक्ति 18 से 60 वर्ष की आयु तक रक्त दान कर सकता हैं।
 
10. रक्त दाता का वजन, पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, बॉडी टेम्परेचर आदि चीजों के सामान्य पाए जाने पर ही डॉक्टर्स या ब्लड डोनेशन टीम के सदस्य आपका ब्लड लेते हैं।
 
11. अगर कभी रक्त दान के बाद आपको चक्कर आना, पसीना आना, वजन कम होना या किसी भी अन्य प्रकार की समस्या लंबे समय तक बनी हुई हो तो आप रक्त दान ना करें।
 
12. पुरुष 3 महीने और महिलाएं 4 महीने के अंतराल में नियमित रक्त दान कर सकती हैं।
 
13. हर कोई रक्त दान नहीं कर सकता। यदि आप स्वस्थ हैं, आपको किसी प्रकार का बुखार या बीमारी नहीं हैं, तो ही आप रक्त दान कर सकते हैं।

ALSO READ: World Blood Donor Day 2021 : 14 जून को क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदान दिवस जानिए ?

ALSO READ: Health Tips: घर में रहकर काम कर रहे हैं तो खानपान के ये नियम याद रखें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख