Daily Horoscope
✕

Winter Food Tips : सर्दी में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों को सेवन करें

Updated: मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (10:17 IST)
सर्दी के मौसम में कैल्शियम की कमी होने पर जोड़ों मंे दर्द, हड्डियों में दर्द अधिक बढ़ जाता है। वो दर्द सर्द मौसम में असहनीय बन जाता है। जिसका एक कारण यह भी होता है कि कैल्शियम की कमी। जी हां शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर भी कई सारी बीमारियां आपको घेरने लगती है। कई लोग होते हैं जिन्हें दूध से बनी चीजें पसंद नहीं होती है। ऐसे में सर्दी में खाने के बहुत सारे विकल्प हमारे पास होते हैं जिनका सेवन कर हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं ठंड में कैल्शियम की पूर्ति कर किस तरह मांसपेशी, जोड़ों में होने वाले दर्द से बचा जा सकता है-

सरसों की साग - सरसों में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। जिसका सेवन करने से कैल्शियम की कमी दूर होगी। वही सर्दी के दिनों में सरसों के साग का बहुत सेवन किया जाता है। खासतौर पर मक्की की रोटी और सरसों की साग का सेवन शौकिया तौर पर किया जाता है। यह कैल्शियम की कमी दूर करने में मदद करता है।

2. सफेद तिल - ठंड के दिनों में सफेद तिल का इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन करने से ठंड में शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होती है। आप तिल के लड्डू खा सकते हैं, कच्चा तिल भी सेहत के लिए अच्छा होता है। कई लोग तिल को सेक कर सौंफ के साथ सेवन करते हैं।

3. संतरा - संतरा विटामिन सी का सबसे अच्छा अच्छा स़्त्रोत है। कैल्शियम की पूर्ति होेने के साथ ही इम्युनिटी बूस्ट करता है। ठंड के मौसम में भी जिसे संतरा कहते हैं दरअसल, उसका नाम किन्नू होता है। यह बेहद मीठी होती है। प्राकृतिक रूप से मीठी होने पर भी डायबिटीज के मरीजों को भी इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

4. अंजीर - ठंड के दिनों में अंजीर का सेवन भी किया जाता है। ऐसे में आपकी बॉडी में कैल्शियम की पूर्ति हो रही है। जी हां, अंजीर मंे कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका नियमित सेवन करने से हड्डियां संबंधित बीमारियों दूर हो जाती है। साथ ही इसमें मौजूद तत्व हड्डियों के विकास का काम करते हैं।

5. टमाटर - टमाटर में विटामिन के होने के साथ कैल्शियम की भी मात्रा भरपूर होती है। इसलिए रोज सलाद में एक टमाटर का सेवन जरूर करें। इससे आपको कैल्शियम की कमी नहीं होगी। और लगातार हो रहे हड्डियों के दर्द में भी आराम मिलेगा।


ALSO READ: Winter Health Tips: इन 5 वजहों से लगती हैं अधिक ठंड, जानें कैसे पाएं निजात
ALSO READ: Winter Breakfast Tips : सर्दी में ये 5 ब्रेकफास्‍ट आपको रखेंगे Fit और Overeating से बचाएंगे

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख