dipawali
✕

क्‍या है वैक्‍सीन के बाद होने वाला Guillain-Barre सिंड्रोम, अमेरिका ने क्‍यों की इसे लेकर चेतावनी जारी

Updated: गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (11:03 IST)
अब तक वैक्‍सीन को कोरोना का इलाज माना जाता रहा है, लेकिन अब कोविड वैक्‍सीन के इस्‍तेमाल को लेकर भी चेतावनी जारी की जा रही है। हाल ही में अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने जॉनसन एंड जॉनसन की कोविड वैक्सीन को लेकर चौंकाने वाली बात कही है।
 
जानकारी के मुताबि‍क इस वैक्सीन के इस्तेमाल से न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का खतरा बढ़ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबि‍क इस वैक्सीन की अब तक दी गई एक करोड़ पच्चीस लाख डोज में से 100 मामलों में Guillain-Barre नामक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर पाया गया है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखि‍र Guillain-Barre क्‍या और किस तरह का न्‍यूरोलॉजिकल डि‍सऑर्डर है।
 
क्या है Guillain-Barre सिंड्रोम
 
दरअसल Guillain-Barre सिंड्रोम या डि‍सऑर्डर एक दुर्लभ बीमारी है और इसमें इम्यून सिस्टम के साथ ही नर्व सिस्टम में मौजूद हेल्दी टिशूज पर असर पड़ता है।
 
क्‍या है लक्षण
 
जहां तक इस बीमारी के लक्षणों का सवाल है तो इस सिंड्रोम से ग्रसित होने पर मरीज के चेहरे की नसें कमजोर हो जाती हैं। इसके साथ ही शरीर में कमजोरी, थकान, हाथ पैर में झनझनाहट होना और दिल की धड़कनों का अनियमित हो जाता इसके लक्षणों में शामिल है।
 
क्‍या भारत में भी हुई यह बीमारी
 
भारत में भी कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वाले कुछ लोगों में Guillain-Barre सिंड्रोम के लक्षण देखने को मिले थे। एनल्स ऑफ न्यूरोलॉजी नामक पत्रिका में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, वैक्सीन लेने के बाद जिन लोगों को ये बीमारी हुई, उनके चेहरे के दोनों किनारे कमजोर होकर लटक गए थे, जबकि आमतौर पर इसके 20 फीसदी से भी कम मामलों में ऐसा देखने को मिलता है। विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना की वैक्सीन आमतौर पर बेहद सुरक्षित है, लेकिन इसको लगवाने के बाद आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है। अगर इस वैक्सीन को लेने के बाद सिंड्रोम के कोई भी लक्षण दिखें तो डॉक्‍टरों से संपर्क करना चाहिए।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख