sawan somwar

खूब थकान हो रही है तो सावधान, यह इस बीमारी का संकेत हो सकता है.....

Updated: रविवार, 4 फ़रवरी 2018 (15:35 IST)
अधिक काम के बाद थकान होना आम बात है, लेकिन हर काम के बाद थकान होना सामान्य नहीं है। अत्यधिक थकान होना कई बार एनिमिया के लक्षणों में शामिल होता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि यह सिर्फ एनिमिया ही हो, लेकिन इसके प्रति जागरूक रहना अापके लिए बेहद जरूरी है। अगर आपको भी होती है, बहुत अधिक थकान तो रहें सावधान, और रखें अपना ध्यान ... 
 
जब आपके शरीर में रक्त कोशिकाओं की कमी होती है ऐसे में शरीर बहुत थकावट महसूस करता है और आपको बहुत अधिक थकान महसूस होती है। इस बारे में डॉक्टर्स कहते हैं कि ‘‘शरीर को हीमोग्लोबिन का निर्माण करने के लिए आयरन की आवश्यकता होती है और हीमोग्लोबिन  लाल रक्त कोशिकाओं में आक्सीजन ले जाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसकी कमी से आपकी मांसपेशियां तथा हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।’’
 
यही कारण है कि आयरन की कमी से शरीर में एनिमिया रोग हो सकता है, और अत्यधिक थकान होना इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल है। इसके अलावा एनिमिया के कुछ और भी प्रमुख लक्षण हैं, जिनके आधार पर आप इसकी पहचान कर सकते हैं - 
 
1. सीढ़ि‍यां चढ़ते समय या जिम में नियमित कसरत करते समय सांस का फूलना एनीमिया का संकेत हो सकता है। 
 
2. त्वचा का रंग पीला होना भी एनिमिया का एक संकेत है, इसे नजर अंदाज बिल्कुल न करें। डॉक्टर्स के अनुसार शरीर में रक्त प्रवाह में कमी या फिर लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण त्वचा पीली पड़ सकती है।
 
3. अगर आप संवेदशीलता में वृद्धि और सहनशक्ति में कमी महसूस कर रहे हैं, तो यह भी एनिमिया का एक लक्षण हो सकता है।इसका मुख्य कारण शरीर में आयरन का सतर कम होना है, और यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बुरी तरह प्रभावित करता है। 
 
4.  अगर आप पहले की अपेक्षा अपनी एकाग्रता में कमी महसूस करते हैं और किसी चीज पर ध्यान केंद्रित करने में आपको परेशानी होती है, तो यह भी एनीमिया का लक्षण है।
 
5. शरीर में विटामिन डी की कमी से एनिमिया का खतरा होता। विटामिन डी की कमी के कारण इन्म्यून इन्फ्लॉमेशन की समस्या भी पैदा हो सकती है। इसके अलावा इसकी कमी हड्डियों को भी नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख