गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. vitamin e
Written By

Health Tips : शरीर में बढ़ जाता है कैंसर का खतरा, इस Vitamin की नहीं होने दें कमी

Health Tips : शरीर में बढ़ जाता है कैंसर का खतरा, इस Vitamin की नहीं होने दें कमी - vitamin e
बदलती लाइफस्टाइल के दौर में कम उम्र से ही फीट रहने की सलाह दी जाने लगी है। खान-पान पर सबसे अधिक समय दिया जा रहा है। आज के वक्त में शरीर में किसी भी विटामिन या मिनरल की कमी होने पर छोटी-छोटी बीमारी भी आपको घेरने लग जाती है। उसी तरह शरीर मे ंविटामिन ई की कमी होने पर आप कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। यह खतरा कैंसर जैसी घातक बीमारी तक भी पहुंच जाता है। आइए जानते हैं विटामिन ई की कमी के लक्षण, विटामिन ई की कमी से होने वाली बीमारी और विटामिन ई से भरपूर फूड के बारे में - 
 
विटामिन ई की कमी के लक्षण - 
 
- मांसपेशियों में कमजोरी।
- आंखों से कम दिखना। 
- शरीर मे ंकमजोरी बने रहना। 
‘- बालों को झड़ना । 
- पाचन क्रिया कमजोर पड़ जाना। 
- आंखों में झिलमिलाहट होना। 
 
विटामिन ई की कमी से होने वाली बीमारियां - 
- विटामिन ई की कमी होने से कैंसर का खतरा अधिक रहता है।
- लाल रक्त कोशिकाएं कम बनती है, जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। 
- बॉडी में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। 
- बाल झडृना, बालों की डेनसिटी कम हो जाना, गंजापन होना। 
- त्वचा रूखी होना, त्वचा से संबंधित परेशानी होना। 
- विटामिन ई की कमी आपको कमाजोर बनाती है। सीधा असर आपकी इम्युनिटी पर पड़ता है। 
 
विटामिन ई से भरपूर फूड - 
 
बादाम, मूंगफली, अखरोट, पालक, ब्रोकली, सोयाबीन, सूरजमुखी के बीज, का सेवन करने से विटामिन ई की कमी पूरी होती है।