suvichar

Corona के बाद हो रही है विटामिन डी की कमी, जानिए कैसे निपटें

Updated: सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (10:23 IST)
Vitamin D And Corona
 
कोरोना वायरस के कारण हर तरफ लॉकडाउन का दौर जारी रहा और धीरे धीरे लॉकडाउन हटने के बाद भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में एक शोध में सामने आया है कि विटामिन डी कोरोना से बचाव में कारगर सिद्ध हो सकता है तथा इसकी पर्याप्त मात्रा शरीर में होने से यह फेफड़ों में संक्रमण से बचाव करता है। 
 
शोधकर्ताओं का कहना है कि यह वायरस फेफड़ों में पहुंचकर एंजियोटेंसिन-2 और एंजियोटेंसिन-1-7 नामक केमिकल के बैलेंस को बिगाड़ देते हैं। ऐसे में फेफड़ों में सूजन आती है, सांस लेने में परेशानी भी होती है, वहीं विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में शरीर में मिलने से इसमें आराम मिलता है।
 
तो आइए जानते हैं विटामिन डी के फायदे और इसकी कमी कैसे पूरी की जा सकती है?
 
विटामिन डी के स्रोत-
 
* लॉकडाउन के समय में धूप की मदद से आप विटामिन डी की कमी दूर कर सकते हैं।
 
* दूध के सेवन से आप विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं।
 
* हरी सब्जियों के सेवन से विटामिन डी की कमी दूर होती है।
 
* अपनी डाइट में टमाटर, शलजम, मशरूम, पनीर, नींबू, अंडे के पीले वाले भाग को शामिल करने से विटामिन डी की कमी पूरी होती है।
 
* विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सूर्य देव की शरण में जाएं और नियमित धूप लें। 
 
* धूप में बैठना शरीर में खून जमने की प्रक्रिया को रोकता है और रक्तसंचार को बेहतर करता है। साथ ही डायबिटीज और हृदय संबंधी रोगों में भी धूप लेना लाभकारी होता है।
 
* धूप में बैठने से आपको भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है, जो आपकी हड्ड‍ियों के विकास के लिए जरूरी है। इसके आलावा जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।
 
* कोरोना वायरस के डर के कारण नींद न आने की समस्या होने पर प्रतिदिन कुछ देर धूप में बैठना बेहद फायदेमंद होता है। इससे आपका दिमाग भी तनाव मुक्त होता है और रात को नींद भी अच्छी आती है। नकारात्मकता दूर करने और नींद के लिए यह रामबाण उपाय है।
 
* शरीर के किसी हिस्से पर होने वाले फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए भी धूप लेना काफी फायदेमंद है। नमी के कारण होने वाले कीटाणुओं के संक्रमण को रोकने में धूप कारगर होती है।
 
विटामिन डी के फायदे-
 
* विटामिन डी से हड्डियां मजबूत होती हैं।
 
* विटामिन डी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।
 
* यदि कोई मांसपेशियों के दर्द से परेशान है तो विटामिन डी के सेवन से इस दर्द से निजात मिलती है।
 
* विटामिन डी दिमाग को तेज रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।
 
* विटामिन डी पाचन तंत्र से जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित करने मददगार होता है।

ALSO READ: Health tips : बार - बार गर्म पानी पीने से शरीर को होते हैं ये 5 नुकसान

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

अगला लेख