dharma sangrah
✕

क्या आपके चेहरे पर भी अचानक उग आए हैं अनचाहे बाल, जानें कारण और बचाव के तरीके

महिलाओं में होने वाली अनचाहे बालों की समस्या को ना करें नज़रअंदाज़

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 23 मई 2024 (19:22 IST)
unwanted haunwanted hair on faceir on face

क्यों निकलने लगते हैं महिलाओं के चेहरे पर अचानक बाल? - What Causes Increased Facial Hair Growth In Females
बीते कुछ सालों में महिलाओं में अनचाहे बालों की समस्या तेजी से बढ़ी है, जिसका प्रमुख कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान है। महिलाएं अपने खानपान का ख्याल नहीं रखेंगी तो इससे शरीर में हार्मोन असंतुलित होते हैं, जिसके कारण चेहरे पर बाल निकलते हैं।

महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन बढ़ने से चेहरे पर बाल आने लगते हैं। वैसे तो  टेस्टोस्टेरोन एक पुरुष हार्मोन है, लेकिन यह महिलाओं के लिए भी जरूरी है। महिलाओं में इस हार्मोन का असंतुलन होने पर चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल बढ़ने लगते हैं। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन बढ़ने का सबसे आम कारण है।ALSO READ: वीगन डाइट लेने से शरीर में हो सकती है पोषक तत्वों की कमी

चेहरे पर बाल आने से कैसे रोके? - How To Prevent Facial Hair Growth

1. महिलाओं को हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या से बचने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और योग करना चाहिए। नियमित एक्सरसाइज हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है और वजन कंट्रोल रखता है।

2. तनाव के कारण भी शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या होती है, ऐसे में महिलाओं को तनाव से बचने के लिए रोजाना मेडिटेशन करना चाहिए और 7-8 घंटे नींद लेनी चाहिए। मेडिटेशन और पर्याप्त नींद से तनाव को कम किया जा सकता है, जिससे टेस्टोस्टेरोन का स्तर सही हो सकता है।

3. अलसी के बीजों का सेवन करना भी महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।

4. अलसी की तरह ही मेथी के बीजों का सेवन भी महिलाओं के लिए लाभकारी होता है। डॉक्टर की सलाह पर उचित मात्रा में इसका सेवन करना हार्मोनल इंबैलेंस को सुधारने में सहायक हो सकता है, जिससे चेहरे पर बाल आने की समस्या कंट्रोल हो सकती है।

5. सबसे जरूरी है कि महिलाएं घर का बना हेल्दी फूड खाएं और डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करें। इसके साथ ही एक्टिव लाइफस्टाइल को अपनाएं।

6. दालचीनी में मौजूद गुण, महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं। इसके लिए आप दालचीनी की चाय पी सकती हैं।

7. महिलाओं को मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। ऐसे फूड्स शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं, जिससे चेहरे पर बाल आने की समस्या कम हो सकती है।

(Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

अगला लेख