Hanuman Chalisa

दांतों की सुरक्षा : इन आदतों को आजमाएं और कैविटीज से निजात पाए

- ईशु शर्मा 

दांतों में कैविटी (cavity) होना सामान्य बात है, पर कैविटी को नज़रअंदाज़ करने से आपकी समस्या ओर बढ़ सकती है। दांतों में कैविटी होने के कारण आपके दांत में दर्द, खाने में परेशानी, मसूड़ों में दर्द जैसी समस्या भी हो सकती है। चलिए जानते हैं कि कैसे आप कुछ आदतों को अपना कर अपने दांतों को कैविटी से बचा सकते हैं- 
 
1. दो बार ब्रश करें- 
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश (brush) करें। सोने से पहले ब्रश करना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि ये आपके दिन भर के जमे हुए बैक्टीरिया (bacteria) को मुंह से साफ़ करता है। 
 
2. खाने के बाद कुल्ला करें- 
खाने के बाद हमेशा कुल्ला करें, ये आपके दांतों से चाय और कॉफ़ी जैसे दाग साफ़ करेगा और आपके मुंह से जम्स (germs) के खतरे को भी कम करेगा। 
 
3. जीभ को रखें साफ़- 
अक्सर हमारे मुंह से ब्रश करने के बाद भी गंध आती है, क्योंकि हमारी जीभ साफ़ नहीं रहती और बैक्टीरिया जमने के कारण हमारे मुंह से गंध आने लगती है। हमेशा अपनी जीभ को साफ़ रखें जिससे बैक्टीरिया जमने की संभावनाएं कम रहेंगी। 
 
4. माउथवॉश का करें इस्तेमाल- 
ब्रश करने के बाद हमेशा माउथवॉश (mouthwash) का इस्तेमाल करें, ये आपके मुंह को ताज़गी देने के साथ मुंह से बदबू, कैविटी, बैक्टीरिया जैसी समस्या भी दूर करेगा। बाजार में कई तरह के माउथवॉश मौजूद है हमेशा इंग्रेडिएंट्स (ingredients) देख कर ही माउथवॉश खरीदें। 
 
5. शुगर फ्री च्युइंग गम का सेवन- 
शुगर फ्री च्युइंग गम (sugar free chew gum) के सेवन से आपके मुंह में लार बनेगी जिससे आपका मुंह साफ़ होगा और इन्फेक्शन (infection) से भी बचाव होगा। साथ ही आपके मुंह की भी एक्सरसाइज (exercise) होगी।


ALSO READ: खुबानी के हैं खूब फायदे : जानिए Apricot के health benefits

ALSO READ: Winter Health Tips : ठंड में पिस्ता खाने से आपको मिलेंगे ये 10 सेहत फायदे

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

अगला लेख