Daily Horoscope
✕

इस यूट्यूबर की Weight Loss Journey हो रही है वायरल! जानें कैसे किया 50 किलो वजन कम

इस रूटीन की मदद से इस यूट्यूबर ने घटाया 50 किलो वजन, जानें कुछ टिप्स

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 27 अगस्त 2024 (18:19 IST)
Tanmay Bhat Weight Loss
Tanmay Bhat Weight Loss : मोटापा एक ऐसी समस्या है जो आजकल बहुत आम हो गई है। कई लोग अपना वजन कम करने के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन तन्मय भट्ट की वेट लॉस जर्नी हमें उम्मीद देती है। इस यूट्यूबर ने करीब 50 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया है। उनकी ये मोटिवेशनल स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और उनका पॉडकास्ट भी है, जिसमें वो अपने वेट लॉस के सफर के बारे में बताते हैं। हम बात कर रहे हैं फेमस यूट्यूबर तन्मय भट्ट की! ALSO READ: नीरज चोपड़ा करते हैं Ladder Drills Exercise, जानिए इसके 6 फायदे
 
सबसे जरूरी रूल:
तन्मय बताते हैं कि किसी भी काम को करने के लिए नियमितता बहुत जरूरी है। वजन घटाने के लिए खुद को समय देना होगा। वो रोजाना 5 से 7:30 बजे के बीच वर्कआउट करते हैं। इन ढाई घंटों को वो पूरी तरह से अपनी फिटनेस के लिए समर्पित करते हैं। वेट लॉस कोच का मानना है कि रोजाना 20 मिनट का समय निकालकर भी फिट रहा जा सकता है। सप्ताह में 3-4 बार एक्सरसाइज और स्पोर्ट्स एक्टिविटी करने से भी फिटनेस में सुधार होता है। ALSO READ: क्या नहाने से होता है मोटापा कम? जानिए नहाने के फायदे और अन्य जानकारी
 
लाइफस्टाइल में किए बदलाव:
वेट लॉस कोच अभी राजपूत बताते हैं कि किसी भी नए लाइफस्टाइल को सेट होने में समय लग सकता है। लेकिन करीब एक महीने तक लगातार वर्कआउट रूटीन को फॉलो करने की कोशिश करें। एक महीने बाद ये रूटीन आपकी दिनचर्या का हिस्सा बन जाएगा।
 
दो तरीकों से वजन घटाना हुआ आसान:
तन्मय बताते हैं कि साल 2022 में उन्होंने जिम जाना शुरू किया। लेकिन जिम जाना, हेल्दी फूड और लाइफस्टाइल में बदलाव उन्हें मजा नहीं देता था। तब उन्होंने बाहर बैडमिंटन खेलना शुरू किया। तीन से चार महीने लगातार बैडमिंटन खेलने से वजन कम करने में मदद मिली और फिर उन्होंने वेट लिफ्टिंग भी शुरू की। इन दोनों चीजों ने उन्हें वजन कम करने में मदद की।
50 किलो वजन घटाया:
साल 2022 में तन्मय भट्ट का वजन करीब 168 किलो था। आज वो 113 किलो के हो गए हैं। उन्होंने अपने इस रूटीन को फॉलो करके करीब 55 किलो वजन घटाया है।
 
वजन घटाना होगा आसान:
तन्मय भट्ट की वेट लॉस जर्नी हमें ये सिखाती है कि वजन घटाना मुश्किल नहीं है। बस सही रूटीन, नियमितता और थोड़ी सी मेहनत की जरूरत है। अगर तन्मय जैसे मोटे व्यक्ति भी अपना वजन कम कर सकते हैं तो आप भी कर सकते हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ALSO READ: ऑफिस और घर की टेंशन के बीच ऐसे रखें खुद को स्ट्रेस फ्री! जानें 10 आसान उपाय
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख