Hanuman Chalisa

रेस्त्रां में भूल कर भी ऑर्डर नहीं करें तंदूरी रोटी, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Updated: मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (14:18 IST)
सप्‍ताह में एक से दो बार बाहर के खाने की याद आ ही जाती है। साथ ही डाइटिंग कर रहे लोग भी सप्‍ताह में एक बार बाहर खाना जरूर पसंद करते हैं। रेस्त्रां में जाकर अगर कोई तवा रोटी ऑर्डर करना चाहे तो वह हंसी का पात्र बन जाता है। अधिकतर लोग तंदूरी रोटी ही खाना पसंद करते हैं। बड़े चाव से खाने वाले इस बात से अंजान है कि तंदूरी रोटी सेहत के लिए कितनी खतरनाक है। अगर आप भी तंदूरी रोटी खाते हैं तो आज जान लीजिए उसके खतरनाक परिणाम -
 
1. शुगर - तंदूरी रोटी को बनाने में मैदे का इस्‍तेमाल किया जाता है। जिससे 110 से 150 तक कैलोरी होती है। वहीं इसका सेवन करने से शरीर में ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स बढ़ जाता है। जिससे डायबिटीज की संभावना अधिक हो जाती है। दरअसल, मैदे का लगातार सेवन से इंसुलिन बनने की मात्रा कम हो जाती है और वह डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं। अगर डायबिटीज के मरीज है तो भूलकर भी तंदूरी रोटी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी जगह आप तवा रोटी या आटे की मोटी रोटी खा सकते हैं।  
 
2. दिल की बीमारी का जोखिम - तंदूरी रोटी का सेवन करने से दिल का खतरा बढ़ जाता है। तंदूरी रोटी की जगह आप गेंहू की मोटी रोटी खा सकते हैं। ऑक्‍सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर झेंगमिंग चेन के मुताबिक 'लंबे वक्‍त तक ठोस ईधन का इस्‍तेमाल करने से दिल की बीमारी का खतरा अधिक बढ़ सकता है।'
 
3. हड्डियां होती है कमजोर - मैदा आटे से ही बनाया जाता है लेकिन इसको बनाने के तरीके से आटे के सभी गुण नष्‍ट हो जाते हैं। और अंत में यह एसिडिक बन जाता है। मैदा का सेवन करने से हड्डियां तेजी से कमजोर होती है। क्‍योंकि मैदा आपकी हड्डियों से कैल्शियम को कम करता है। 
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

अगला लेख