dharma sangrah
✕

आखिर क्या है जानलेवा चमकी बुखार, जानें लक्षण और बचने के तरीके...

Updated: शुक्रवार, 14 जून 2019 (17:52 IST)
इन दिनों बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चमकी नामक बुखार की चपेट में आने से कई बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं। आखिर क्यों इतना खतरनाक है यह बुखार? क्या है इसके लक्षण? और कैसे इसकी चपेट में आने से बचा जा सकता है? आइए, जानते हैं जरूरी जानकारी-
 
डॉक्टरों के अनुसार चमकी बुखार से ग्रस्त बच्चों में पानी और हाइपोग्लाइसीमिया यानी शुगर की कमी देखी जा रही है। इस बुखार से ग्रस्त होने पर बच्चों व व्यक्ति में ये लक्षण दिखते हैं- 
 
1. लगातार तेज बुखार चढ़े रहना
2. बदन में लगातार ऐंठन होना
3. दांत पर दांत दबाए रहना
4. सुस्ती चढ़ना
5. कमजोरी की वजह से बेहोशी आना
6. चिउंटी काटने पर भी शरीर में कोई गतिविधि या हरकत न होना
 
कैसे बचाएं खुद को व अपने करीबियों को चमकी बुखार की चपेट में आने से? जानिए बचाव के तरीके-
 
1. बच्चों को जूठे व सड़े हुए फल न खाने दें
2. बच्चों को उन जगहों पर न जाने दें, जहां सूअर रहते हैं
3. खाने से पहले और बाद में साबुन से हाथ जरूर धुलवाएं
4. पीने का पानी स्वच्छ रखें
5. बच्चों के नाखून न बढ़ने दें
6. गंदगीभरे इलाकों में न जाएं
7. बच्चों को सिर्फ हेल्दी खाना ही खिलाएं
8. रात के खाने के बाद हल्का- फुल्का मीठा खिलाएं
9. बच्चों को थोड़ी-थोड़ी देर में तरल पदार्थ देते रहें ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख