sundarkand
✕

सावधान! यह पेटदर्द हो सकता है खतरनाक

Written By WD
Updated: रविवार, 15 मई 2016 (14:37 IST)
कभी-कभार खाने पीने या गैस की वजह से पेट में दर्द होना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर बिना वजह आपके पेट के किसी विशेष हिस्से में दर्द हो रहा है, तो यह किसी बीमारी की तरफ इशारा करता है। जानिए पेट के अलग-अलग हिस्सों में दर्द का आखि‍र क्या कारण है -

 1 बाएं ओर - अगर आपको पेट में बाएं ओर दर्द महसूस हो रहा है, और यह कभी-कभार नहीं बल्कि अक्सर होता है, तो सतर्क हो जाइए। यह किडनी संबंधी परेशानी या फिर किडनी में पथरी बनने के कारण भी हो सकता है। इस स्थि‍ति में पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं और डॉक्टर की सलाह लें।

2 दाहिनी ओर - पेट में दाहिने हाथ की ओर होने वाला दर्द जो अक्सर आपको परेशान करता है,सामान्य नहीं है। दाहिनी ओर होने वाला दर्द सेहत से जुड़ी अनेक समस्याओं की ओर इशारा करता है। यह खास तौर से अपेंडि‍साइटिस के कारण भी हो सकता है। इसके अलावा महिलाओं में नीचे की ओर यह दर्द गर्भाशय की समस्या के कारण भी हो सकता है।

 
 
3 बीच में - पेट के बीचो-बीच होने वाला दर्द पेट में अल्सर होने की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा गैस व अम्लीयता के कारण भी इस तरह का दर्द पैदा होता है। ऐसा होने पर तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाएं और सलाह लें।

4  ऊपर की ओर - पेट में ऊपर की ओर और छाती से ठीक नीचे की ओर होने वाला दर्द, विशेष रूप से एसिडि‍टी के कारण हो सकता है। इस स्थि‍ति‍ में तुरंत दवा लेने के बजाए एक गिलास ठंडा दूध पिएं या फिर एक छोटा टुकड़ा अदरक का मुंह में डालकर चूसें। इसके बाद भी यदि दर्द कम न हो, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

 
 
5 नीचे की ओर - पेट में नीचे की तरफ उठने वाला दर्द मूत्राशय से जुड़ी समस्या की ओर इशारा करता है। इसके अलावा यह मूत्रनली में इंफेक्शन या सिस्ट के कारण भी हो सकता है। महिलाओं में मासिक दर्द के दौरान भी पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख