dharma sangrah
✕

आम को खाने से पहले क्यों भिगोया जाता है? फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Updated: बुधवार, 3 मई 2023 (12:06 IST)
soaked mangoes 
 
गर्मी का मौसम आम के बिना अधूरा है और हमें गर्मी आने से पहले आम का इंतज़ार होता है, इसी कारण से आम को फलों का राजा कहा जाता है। आप में से कई लोग आम खाने से पहले उन्हें 1-2 घंटे तक पानी में भिगोकर रखते होंगे, पर क्या आपको इसके पीछे का कारण पता है? 
 
आयुर्वेद के अनुसार आम को खाने से पहले उसे 1-2 घंटे पानी में भिगोकर रखना चाहिए ताकि आपको पेट की समस्या, मुंहासों की समस्या व अन्य समस्या का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही आम को पानी में भिगोकर रखने के कई फायदे हैं, तो चलिए इस लेख के ज़रिए जानते हैं पूरी जानकारी...
 
क्या है आम को भिगोकर रखने के फायदे?
 
1. अत्यधिक फाइटिक एसिड होता है कम 
 
आम में फाइटिक एसिड (phytic acid) नामक तत्व पाया जाता है जो हमारे शरीर में आयरन, जिंक और कैल्शियम का अवशोषण करने से रोकता है और हमारे शरीर में हीट उत्पाद करता है। आम को 1-2 घंटे पानी में भिगोने से अत्यधिक फाइटिक एसिड बाहर हो जाता है।
 
2. केमिकल के प्रभाव को करता है कम
 
आम में कई तरह के केमिकल और पेस्टिसाइड का प्रयोग किया जाता है, जो हमारे स्वास्थ के लिए हानिकारक है। आम को भिगोकर रखने से केमिकल एवं पेस्टिसाइड का प्रभाव कम होता है।
 
3. आम की गर्मी होती है कम 
 
आम हमारे शरीर में गर्मी उत्पाद करता है, जिसके कारण कई लोगों को पेट की समस्या होने लगती है। अगर आप आम को बिना भिगोए खाएंगे तो आपके शरीर एवं चेहरे पर मुंहासों की समस्या हो सकती है।
 
4. वज़न कम करने में सहायक 
 
आम में फाइटोकेमिकल (phytochemical) मौजूद होता है, जिसकी अत्यधिक मात्रा से आपके शरीर में वज़न बढ़ने के समस्या हो सकती है। अगर आप आम को पानी में भिगोकर रखते है तो अत्यधिक फाइटोकेमिकल की मात्रा कम हो जाती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Benefits Of Onion: गर्मी में प्याज खाने के फायदे क्या है?

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख