Hanuman Chalisa

शरीर पर बहुत ज्यादा है तिलों की संख्या तो यह है कैंसर का संकेत

Updated: सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (12:28 IST)
शरीर के किसी अंग पर या चेहरे होने वाले तिल को कभी खूबसूरती तो कभी अन्य लक्षणों से जोड़कर देखा जाता रहा है। इसके अनुसार शरीर पर होने वाले तिलों का अपना महत्व होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि यही तिल आपके लिए कैंसर का खतरा पैदा कर सकते हैं। 
 
जी हां, अगर आपके शरीर पर तिलों की संख्या बहुत अधिक है, तो यह कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। एक शोध में यह बात सामने आई है, कि यदि शरीर पर होने वाले तिलों की संख्या बहुत ज्यादा है, तो यह स्किन कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।  
 
शोध में यह बात सामने आई है, कि आपके शरीर पर होने वाले तिलों की संख्या और कैंसर का आपस में बहुत बड़ा संबंध है। इसके अनुसार अगर आपके शरीर पर तिलों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसका मतलब है कि आपकी कोशिकाएं अति संवेदनशील है और यह आपके लिए कैंसर का खतरा पैदा कर सकती हैं।
 
इसके अलावा कैंसर पर किए गए अध्ययन के अनुसार दाएं हाथ पर 11 से अधिक तिलों का होना साफ तौर पर त्वचा के कैंसर की ओर इशारा करता है। यही नहीं आपके शरीर पर अगर सैकड़ों की संख्या में तिल मौजूद हैं, तो इससे कैंसर का खतरा 5 गुना तक बढ़ जाता है।
 
आपके हाथों में होने वाले तिलों की संख्या से शरीर पर तिलों की संख्या का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके अनुसार बाएं हाथ पर 11 या इससे अधिक तिल व दाएं हाथ पर 7 या इससे अधिक तिलों का होना यह दर्शाता है कि आपके शरीर पर सौ से अधिक तिल हो सकते हैं। 
 
इस तरह से आपके लिए कैंसर का खतरा और भी बढ़ जाता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख