Hanuman Chalisa

क्या आप भी पीते हैं एनर्जी ड्र‍िंक? तो जानिए इसके 6 नुकसान, जो आपसे छुपाए जाते हैं...

अगर आप भी इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए हेल्थ ड्रिंग, खास तौर से एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो सावधान हो जाइए। एनर्जी ड्रिंक आपकी सेहत को बेहद नुकसान पहुंंचा सकता है। जानिए 6 नुकसान, जो आपको बिलकुल भी पता नहीं चल पाते... 
 
1 एक एनर्जी ड्रिंक में 2 कप कॉफी के बराबर कैफीन मिली होती है, जो आपको इसकी लत लगा सकती है। यही नहीं यह आपके शरीर में कई गंभीर समस्याएं भी पैदा कर सकती है। इसे न पीना ही बेहतर विकल्‍प है।
 
2 एनर्जी ड्रिंक पीने से आपकी डाइट पर असर पड़ सकता है। इसके सेवन में खानपान और आहार को लेकर कई बार लापरवाही करने की प्रवृत्त‍ि जन्म लेती है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है।
 
3 इन एनर्जी ड्रिंक्स में शर्करा की मात्रा अत्यधिक होती है, जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है। एक ड्रिंक में लगभग 13 चम्‍मच चीनी होती है जो शरीर में शर्करा का स्तर बढ़ा देती जिससे कई प्रकार की गंभीर समस्‍याएं होने का खतरा रहता है।
 
4 अमेरिका में हुए एनर्जी ड्रिंक से संबंधित एक सर्वेक्षण के अनुसार अत्‍यधिक मात्रा में कैफीन लेने से दौरा पड़ने और सनक की समस्‍या होती है और कई बार तो मौत भी हो जाती है। 
 
5 एनर्जी ड्र‍िंक का अधिक सेवन आपके दिमाग के साथ-साथ आपके मूड और व्यवहार पर भी असर डालता है। यह आपके व्यवहार में चिड़चिड़ेपन का भी कारण बन सकता है। 
 
6 मूड स्विंग होना, तनाव होना और डिप्रेशन की स्थिति भी एनर्जी ड्रिंक के अधिक सेवन का परिणाम हो सकता है। इस‍का इस्तेमाल करना बेहद हानिकारक हो सकता है।

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख