Hanuman Chalisa

न करें दूध का ज्यादा सेवन, जानिए नुकसान

Updated: सोमवार, 15 मार्च 2021 (08:10 IST)
कहते हैं किसी भी चीज की अति हानिकारक होती है। हमने दूध पीने के कई सेहत लाभ के बारे में सूना है। बच्चों से लेकर बड़े इसका सेवन नियमित रूप से करते हैं, ताकि वे सेहतमंद और एक्टिव रह सकें। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन इसका फायदा तब है जब इसका सेवन आप सीमित मात्रा में करें। दूध के अत्यधिक सेवन से नुकसान भी पहूंच सकता है। यदि दूध जरूरत से ज्यादा पीया जाएं तो ये कई परेशानियों की वजह भी बन सकता है।आइए जानते हैं कि दूध के ज्यादा सेवन से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं.
 
किसी भी चीज की अधिकता  नुकसान ही पहुंचाती हैं। यही बात दूध पर भी लागू होती है।  अधिक मात्रा में दूध का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।  कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा दूध पी लेने से पेट फूल जाता है और गैस आदि की समस्या भी हो जाती है। 
 
ज्यादा दूध पीने के कारण आपको  बेचैनी, थकान और सुस्ती जैसी परेशानी भी हो सकती है। आलस सा महसूस हो सकता हैं, इसलिए दूध का सीमित मात्रा में सेवन करना ही बेहतर होता है।
 
दूध के अधिक मात्रा में सेवन से आपकी त्वचा या अन्य हिस्सों पर एलर्जी हो सकती है, दाने निकल सकते हैं। अगर आपको अक्सर मुंहासे होते हैं तो आपको अपने आहार की जांच करवानी चाहिए या डॉक्टर से दिखाना चाहिए। 
 
दूध पीने से एसिड बनता है, जिसकी ज्यादा मात्रा शरीर के अंदरूनी सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख