sawan somwar

Diet Tips : इन 6 चीजों के साथ भूलकर भी न खाएं दही, वरना होगा सेहत को नुकसान

Updated: बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (18:02 IST)
health tips
दही का सेवन शरीर के लिए सबसे पौष्टिक चीजों में शुमार है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक इसका सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है, पाचन तंत्र अच्छा रहता है, स्किन और बालों के लिए भी यह लाभदायक माना जाता है। लेकिन दही का सेवन नियमानुसार ही किया जा सकता है। 
 
जी हां, इसका गलत समय पर सेवन करने से यह शरीर के लिए हानिकारक भी है। साथ ही इसका सेवन कुछ चीजों के साथ करना नुकसानदायक है। आइए जानते हैं दही का सेवन किन चीजों के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 
 
1. दूध- दूध और दही दोनों ही शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं। लेकिन दोनों का सेवन एक साथ करने से गैस, एसिडिटी और उल्टी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। 
 
2. प्याज- दही के साथ कभी भी प्याज का सेवन नहीं करें। इससे आपको दाद, खुजली, त्वचा और पेट से संबंधित अन्य समस्या उत्पन्न हो सकती है। दरअसल, दही की तासीर ठंडी होती है और प्याज की तासीर गर्म होती है।
 
3. आम- फलों का राजा आम। इन दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। शोध के अनुसार इन दोनों का सेवन एक साथ करने से शरीर में टॉक्सिन होने की संभावना अधिक होती है। 
 
4. मछली- फूडी लोग खाने में वैरायटी अधिक पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दही के साथ मछली खाना कितना अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। गंभीर बीमारी होना का खतरा साथ ही पेट की बीमारियां भी पैदा हो सकती है।  
 
5. उड़द दाल- दही के साथ आप उड़द की दाल नहीं खा सकते हैं। अन्य दाल का सेवन कर सकते हैं। इन दोनों का साथ में सेवन करने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। 
 
6. घी के पराठे- दही के साथ आप घी के पराठे बड़े चाव से खाते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं दही के साथ तला-गला खाने से पाचन क्रिया कमजोर होती है और थकान भी महसूस होती है। इसलिए कभी भी दही के साथ घी और तेल के पराठे का सेवन नहीं करें। 

ALSO READ: Summer Drinks: 5 रसीले ड्रिंक्स देंगे तनाव और गर्मी से राहत

ALSO READ: हेल्थ प्रॉब्लम होने पर बड़े काम आएंगे दादी नानी के ये 7 घरेलू नुस्खे

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क

अगला लेख