dharma sangrah
✕

रिकॉम्बिनेंट वेरिएंट से आ सकती है कोविड की चौथी लहर!

Updated: बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (17:56 IST)
सार्स-कोव 2 के कुछ हाइब्रिड वेरिएंट को पहले सामान्य माना जा रहा था लेकिन डब्ल्यूएचओ द्वारा इसका कड़ाई से परीक्षण किया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक समय रहते नए वैरिएंट की पहचान करना जरूरी है क्योंकि ये एंटीबॉडी को भी मात दे सकते हैं। अगर परीक्षण में ऐसा साफ हो जाता है तो कोरोना से संक्रमण या वैक्सीन लेने वाले वालों की विकसित एंटीबॉडी  भी प्रभावित हो सकता है।

डेल्टा-ओमिक्रॉन का मिक्स

फ्रांस, इजरायल, इंग्लैंड, अमेरिका जैसे देशों में डेल्टा और ओमिक्रॉन के रिकॉम्बिनेंट वेरिएंट की पहचान की गई है। संक्रमित लोगों में इस नए वैरिएंट की पुष्टि की जा रही है। ये नए वैरिएंट में डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों के गुण हैं। हालांकि भारत में अभी इस वैरिएंट नहीं पाए गए है।

लापरवाही पड़ेगी भारी

विशेषज्ञों के मुताबिक करीब 98 फीसदी मरीज बीए 2 वैरिएंट से संक्रमित हो रहे हैं, ये नहीं सोचे कि कोविड चला गया है।हमें नए वैरिएंट पर कड़ी नजर रखनी होगी। यह दोनों वैरिएंट ओमिक्रॉन के हैं। यह वैरिएंट कोविड-19 की चौथी लहर का कारण बन सकते हैं।  

वैज्ञानिकों के अनुसार तीसरी लहर ओमिक्रॉन के सब लीनिएज बीए 2 वैरिएंट के कारण ही आई।

डब्ल्यूएचओ की कोविड-19 टेक्निकल लीड मारिया वान केरखोव ने बताया कि डेल्टा एवाई4 और ओमिक्रॉन बीए 1 के साथ बने वैरिएंट का पता चला है। डेल्टा और ओमिक्रॉन के संयोजन की संभावना थी और तेजी से प्रसार भी हुआ। लेकिन अब रिकोम्बिनेंट्स  की आशंका थी। ये समय के साथ-साथ अपना नेचर बदलते रहते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

अगला लेख