• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Sendha Namak health benefits
Written By

सेंधा नमक देता है सेहत के 5 बड़े फायदे

सेंधा नमक देता है सेहत के 5 बड़े फायदे - Sendha Namak health benefits
sendha namak
 
नमक का इस्तेमाल सभी घरों में होता है। नमक वह चीज है जो खाने में असली स्वाद बढ़ाता है। इसके अधिक होने पर यह खाने का टेस्ट भी बिगाड़ देता है और कम होने पर भी टेस्ट अच्छा नहीं लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सफेद नमक अगर आप स्वादनुसार भी डालते हैं वह तब भी आपकी बॉडी के लिए नुकसानदायक ही है।

हम हर दिन सफेद नमक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह शरीर के लिए थोड़ा सा भी लाभदायक नहीं है। इसकी जगह आप सेंधा नमक यूज कर सकते हैं। यह शरीर के लिए भी अच्छा है और किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है। आइए जानते हैं सेंधा नमक और साधारण नमक में किसका इस्तेमाल ज्यादा बेहतर है? 
 
 
बता दें कि सेंधा नमक को हिमालयन सॉल्ट, लाहौरी नमक और हैलाइड क्लोराइड भी कहते हैं। इस नमक में दूसरे नमक के मुकाबले आयरन की मात्रा सबसे कम होती है। इस नमक में करीब 90 फीसदी मिनरल्स मौजूद होते हैं। इस नमक में कैल्शियम, पोटैशियम, और जिंक जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो शरीर के लिए बेहतर माने जाते हैं। 
 
1. ब्लड प्रेशर- बीपी कम होने पर हम नींबू पानी और नमक का घोल पीते हैं। लेकिन यह साधा नमक आपके शरीर को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा रहा है। इस जगह पर आप सेंधा नमक का इस्तेमाल कीजिए। इससे आपका बीपी कंट्रोल में रहेगा, हार्ट की समस्या नहीं होगी और कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी नहीं बढ़ेगी।
 
2. स्ट्रेस लेवल- इसके सेवन से आपका स्ट्रेस लेवल कम होगा। इसमें मौजूद तत्व सेरोटोनिन और मेलाटोनिन केमिकल्स को बैलेंस करके रखता है। जो आपको खासकर डिप्रेशन जैसी समस्या से लड़ने में मदद करेंगे।
 
3. वजन- आज के वक्त में हर कोई मोटापे का शिकार हो रहा हैं। इसे कम करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे भी अपनाएं जा रहे हैं। लेकिन अगर आप सफेद नमक की जगह सेंधा नमक का उपयोग करेंगे यह आपका वजन कम करने में कारगर होगा। इसमें मौजूद तत्व एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मददगार होते हैं।
 
4. बीमारियों से छुटकारा- इसका सेवन अनिद्रा, अस्थमा, डायबिटिज, पथरी जैसी समस्या के लिए सबसे अधिक कारगर है।
 
5. साइनस- साइनस की बीमारी बच्चों को सबसे अधिक होती है। इसलिए सेंधा नमक का उपयोग करना चाहिए। इसके सेवन से सांस की बीमारी का खतरा भी टल जाता है।

ये भी पढ़ें
Post Covid लक्षण: बहरा बना सकता है Corona, पहले से अधिक सतर्कता बरतें