dharma sangrah

एक्सरसाइज के बाद ये 3 गलतियां पड़ सकती हैं सेहत पर भारी, एक्सपर्ट से जानें सही उपाय

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 2 दिसंबर 2024 (09:52 IST)
Rules to Follow Post Exercise: आज कल अपनी सेहत को एकर हर कोई सतर्क रहता है। वर्कआउट आज कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा है जिससे सेहत को कई फायदे भी होता हैं लेकिन अक्सर लोग वर्कआउट के बाद कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिनसे सेहत को नुकसान हो सकता है। आइय जानते हैं वर्कआउट के बाद की जाने वाली 3 बड़ी गलतियां जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

एक्सरसाइज के बाद ये 3 गलतियां पड़ सकती हैं सेहत पर भारी
1. तुरंत AC में बैठने से बचें
व्यायाम के बाद शरीर गर्म होता है और पसीना निकलता है, जिससे मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं। अगर आप तुरंत एयर कंडीशनर में बैठ जाते हैं, तो शरीर का तापमान असंतुलित हो सकता है। इससे जकड़न और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। बेहतर है कि पहले शरीर का तापमान सामान्य होने दें और अच्छी हवादार जगह पर रहें।

2. बहुत ज्यादा पानी पीना है नुकसानदायक
हाइड्रेशन जरूरी है, लेकिन एक साथ बहुत सारा पानी पीने से इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ सकता है। छोटे-छोटे घूंट लेकर पानी पिएं और यदि बहुत पसीना आया हो, तो इलेक्ट्रोलाइट्स युक्त ड्रिंक्स का सेवन करें। यह मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करेगा।

3. कूलिंग डाउन एक्सरसाइज न करना
कूलिंग डाउन एक्सरसाइज शरीर को सामान्य स्थिति में लाने का सबसे अच्छा तरीका है। वर्कआउट के तुरंत बाद शवासन, हल्के स्ट्रेच और प्राणायाम जैसे व्यायाम करना चाहिए। यह न केवल मांसपेशियों को आराम देता है बल्कि लचीलेपन और रिकवरी में भी मदद करता है।

वर्कआउट के बाद अपनाएं ये खास टिप्स
ALSO READ: ये है अमिताभ बच्चन की फिटनेस का सीक्रेट: 82 की उम्र में फिट रहने के लिए खाते हैं इस पौधे की पत्ती
 
फिटनेस और हेल्थ के लिए जरूरी टिप्स

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख