Hanuman Chalisa

Ear cleaning home remedy: कान को साफ करने के 3 घरेलू नुस्खे

Updated: मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 (15:02 IST)
Home remedies to clean ears: नहाते वक्त कान में पानी या साबुन चला जाता है तो इससे कानों में इंफेक्शन फैल सकता है। कानों में खुजली चलने पर कई लोग ईयर कॉटन स्टिक का उपयोग करते हैं जो कि नुकसानदायक भी हो सकता है। तांबे की कान खोरनी का सही उपयोग नहीं करने से कानों घाव हो सकता है। ऐसे में कान को साफ करने के 3 घरेलू नुस्खे डॉक्टर की सलाह से आजमा सकते हैं।
 
फिटकरी का पानी : लेटकर फिटकरी के पानी की 2 से 4 बूंद कान में डालें और करीब 7 से 10 मिनट तक उसे रहने दें। इसके बाद पानी निकाल सकते हैं। फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और यह कान में जमी गदंगी को गला देती है। इसके बाद आप चहें तो सावधानी पूर्वक कान के मैल को निकालने के उपाय कर सकते हो। इसको डॉक्टर की सलाह से ही आजमाएं।
 
लहसुन का तेल : 50 ग्राम सरसो या नारियल के तेल में लहसुन की 3 से 4 कलियों को डालकर उस तेल को गैस पर गर्म कर लें। इसके बाद उसे गैस पर से उतारकर गुनगुना होने पर उसकी 2 से 3 बूंदें कान में डालें और करीब 7 से 10 मिनट तक उसे रहने दें। इससे कान का मैल गल जाएगा और तब उसे आप तांबे की कान खोरनी से सावधानी पूर्वक धीरे धीरे बाहर निकाल लें। इसको डॉक्टर की सलाह से ही आजमाएं।
 
ग्लिसरीन : कानों के मैल को निकालने के लिए यह तरीका अक्सर उपयोग में लिया जाता है। ड्रापर की मदद से 2-3 बूंद ग्लिसरीन कानों के भीतर डालें और वैक्स के फूल जाने पर उसे निकाल लें। कई लोग इसकी जगह गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालकर पानी में अच्छी तरह से मिलाकर उसकी 3 या 4 बूंद कानों में डालते हैं जिससे मैल फूलकर उपर आ जाता है। फिर उसे धीरे से निकाल लें। इसको डॉक्टर की सलाह से ही आजमाएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख