Hanuman Chalisa
✕

आलू के छिलके फेंकें नहीं, मिलेंगे 5 कमाल के फायदे

Updated: सोमवार, 15 जनवरी 2018 (18:05 IST)
लगभग हर घर में सब्जी या अन्य व्यंजनों के लिए आलू का इस्तेमाल होता है, आपके घर में भी होता है। लेकिन अगर आप आलू के छिलकों को इस्तेमाल करने के बजाए फेंक देते हैं, तो अगली बार छिलकों को फेंकने से पहले इसे जरूर पढ़ लीजिए। इन फायदों को जानने के बाद आप आलू के छिलके नहीं फेंकेंगे - 

 
1 आलू की सब्जी अगर आप छिलकों के साथ बनाते हैं तो इसका स्वाद तो बढ़ता ही है, आपको अतिरिक्त पोषण भी मिलता है। क्योंकि छिलकों में पोषक तत्व होते हैं।
 
2 छिलकों के साथ आलू का सेवन आपको फाइबर भी देता है और आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। बल्क‍ि ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। 

3 आलू के छिलकों का सेवन न केवल आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है बल्कि शरीर में आयरन की कमी को भी पूरा करता है और एनीमिया से भी बचाता है। क्योंकि आलू के छिलके आयरन से भरपूर होते हैं।
 
4 सिर्फ सेहत ही नहीं आलू का छिलका सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद है। त्वचा की झुर्रियों और दाग धब्बों से बचने के लिए आलू का छिलका त्वचा पर रगड़ें। कुछ समय तक इसे करें और फिर फर्क खुद ही देखें।
 
यह भी पढ़ें :  कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में 5 बातें, जो आप नहीं जानते
  
5 बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ आलू का छिलका धूप से झुलसी हुई त्वचा के लिए भी बेहद कारगर उपाय है। इसलिए अबकि बार आलू के छिलके फेंके नहीं, बल्कि उपयोग करें। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

अगला लेख