Hanuman Chalisa
✕

Health Tips : जानिए भय के एक प्रकार फोनोफोबिया के बारे में

Updated: सोमवार, 2 मई 2022 (16:51 IST)
हर एक व्यक्ति में किसी न किसी चीज को लेकर डर या चिंता जरूर होती है। किसी चीज को लेकर डर हमारे जीवन की अन्य अहसासों की तरह ही है। भय किसी भी तरह के हो सकते हैं। आपने लोगों से जरूर सुना होगा कि उन्हें ऊंचाई से डर लगता है या किसी को गहरे पानी से डर लगता है।
 
लेकिन जब यह डर सामान्य न रहे तो इसे 'फोबिया' कहा जाता है। आज हम इस लेख में एक ऐसे ही फोबिया के बारे में जानेंगे। क्या आपने कभी फोनोफोबिया के बारे में सुना है?
 
फोनोफोबिया, जो अधिकतर छोटे बच्चों में देखने को मिलता है। ऐसे लोग अचानक तेज आवाज से डर जाते हैं। लेकिन यदि बड़ों में यह समस्या हो तो ऐसे लोग किसी भी पार्टी, फंक्शन या घर से बाहर तक जाने में घबराते हैं। अगर फोन की रिंग बज जाए तो घबराहट व पसीना आना शुरू हो जाता है अर्थात किसी चीज की तेज आवाज जैसे फोन की रिंग बजना इसे उत्पन्न घबराहट को फोनोफोबिया कहा जाता है।
 
फोनोफोबिया में व्यक्ति फोन पर बात करने से भी कतराता है। अगर फोन की आवाज सुनाई आए तो घबराहट और तेजी से सांस लेने लगता है। इस समस्या का उपचार इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी परेशानी कितनी बड़ी है। फोनोफोबिया की वजह से घनघनाते रिंगटोन से और असमय के कॉल से एंग्जाइटी होती है। अमेरिका में 15 मिलियन लोगों में यह समस्या देखी गई है।
 
आइए जानते हैं फोनोफोबिया के लक्षण
 
* तेज सिरदर्द
 
* तेजी से सांस लेना
 
* पसीना आना
 
* घबराहट होना
 
* हार्टबीट का बढ़ना
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख