ramcharitmanas

वैक्सिंग के दर्द से बचने के 5 टिप्स, जरूर पढ़ें

Published: सोमवार, 31 जुलाई 2017 (17:55 IST)
शरीर से अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए वेक्सिंग एक प्रचलित तरीका है, लेकिन यह थोड़ा दर्द भरा हो सकता है। हालांकि इसके बावजूद वैक्सिंग का प्रयोग सबसे अधिक होता है क्योंकि इससे मृत त्वचा एवं हल्की टैनिंग भी निकल जाती है और स्किन स्मूद हो जाती है। रहा सवाल दर्द का, तो यह 5 टिप्स दर्द कम करने के लिए बेहतरीन हैं - 
 
 यह भी पढ़ें :  किन 5 दर्द में करें कौन सी सिकाई
 
1 वैक्सिंग के दर्द को कम महसूस करने का एक अच्छा तरीका यह है कि वैक्सिंग की शुरुआत हमेशा छोटे हिस्से से करें। जैसे हाथों की वैक्सिंग हाथ के पंजों या फिर कलाई से शुरू करें और पैरों की पंजों से।

 यह भी पढ़ें :  पीरियड्स के दर्द के 5 उपाय, आप भी आजमाएं
 
2 दर्द कम करने का दूसरा अच्छा तरीका यह है कि आप त्वचा के बालों को कड़क होने से बचाएं और नर्म बनाए रखें, ताकि इन्हें निकालने में ज्यादा खिंचाव न हो। इसके लिए शैंपू से एक बार वॉश करके हाथों या पैरों को अच्छी तरह से पोंछ लें। 
यह भी पढ़ें :  स्मार्टफोन है शरीर में 5 जगह पर दर्द का कारण


3 ब्लेड या रेजर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। वरना आपके बालों की ग्रोथ कड़क होगी और वैक्सिंग में यह तकलीफदेह होगी। कई बार ग्रोथ कड़क होने पर वैक्स‍िंग के दौरान ब्लीडिंग की संभावना बढ़ जाती है।
 
4 महिलाओं को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि मासिकधर्म के समय वैक्सिंग कराने से बचें। इस समय संवेदनशीलता अधिक होती है जिससे आपको दर्द भी अधिक महसूस होगा और चिड़चिड़ाहट भी।
 
5 जिस दिन वैक्सिंग करना हो, त्वचा पर स्क्रब करें ताकि मृत त्वचा निकल जाए और त्वचा मुलायम हो जाए। इससे आप कम दर्द महसूस करेंगे। इसके अलावा उस दिन कॉफी का सेवन करने से भी बचें, क्योंकि कॉफी पीने से संवेदनशीलता बढ़ती है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख