गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Smartphone Causes Body Pain
Written By

स्मार्टफोन है शरीर में 5 जगह पर दर्द का कारण

स्मार्टफोन है शरीर में 5 जगह पर दर्द का कारण - Smartphone Causes Body Pain
स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन गया है और इसके बगैर अब हमारा काम भी नहीं चलता यह भी सच है। लेकिन स्मार्टफोन आपको सेहत से जूड़ी समस्या भी दे रहा है। आपके शरीर में इन 5 जगहों पर होने वाले दर्द का कारण, यह स्मार्टफोन हो सकता है - 
1 ऊंगलियों में दर्द - लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करना ऊंगलियों में दर्द का कारण बन सकता है।इससे ऊंगलियों में दर्द के साथ ही खिंचाव या अकड़न भी हो सकती है।
 
2 गर्दन में दर्द - फोन का इस्तेमाल करते समय आपकी गर्दन में भी दर्द होना स्वाभाविक है। लंबे समय तक गर्दन पर जोर देना या एक ही अवस्था में रखना हानिकारक हो सकता है।


3 आंख दर्द - लंबे समय तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल आंखों में दर्द, जलन के साथ ही आंखों की अन्य समस्याएं भी दे सकता है। इससे आंखों में सूखापन भी बढ़ सकता है।
 
4 पीठ दर्द - लगातार बैठकर स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना आपकी पीठ में जकड़न और दर्द पैदा कर सकता है। इससे बचने के लिए सक्रिय रहना जरूरी है।

5 कंधे में दर्द - हाथों में फोन पकड़कर आप लंबे समय तक उसका इस्तेमाल करते हैं, तो कंधों में भी खिंचाव होता है और यह दर्द में भी बदल सकता है। इसलिए बीच-बीच में ब्रेक जरूर लेते रहें।
ये भी पढ़ें
मृत्युंजय योग क्या है?