sundarkand

जोड़ों में दर्द (osteoarthritis) के मरीजों के लिए 7 असरदार घरेलू इलाज

Updated: मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (15:49 IST)
ऑस्टियो आर्थराइटिस यानी की जोड़ों में दर्द की बीमारी, इस बीमारी को आर्थराइटिस (Arthritis) व गठिया रोग के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो इस रोग के कई प्रकार होते हैं लेकिन मुख्यत: आर्थराइटिस के मरीजों को एक या कई जोड़ों में दर्द, अकड़न व सूजन आ जाती है। जिस वजह से जोड़ों में गांठें बन जाती हैं। हम आपको इस रोग से राहत पाने के कुछ घरेलू इलाज बता रहे हैं, जिन्हें आजमाने से आपको दर्द से जरूर राहत मिलेगी -
 
1 प्याज और मैथी दाने का पेस्ट लगाने से मरीज को फायदा होता है। 
 
2 गर्म पानी में हल्दी मिला लें और इसे दर्द वाले स्थान पर लगाएं। 
 
3 एक भाग लहसुन और दो भाग बादाम को पीसकर पेस्ट बना लें और जोड़ पर लगाएं।
 
4 अदरक की चाय ऑस्टियो आर्थराइटिस के दर्द में राहत देती है। रात को सोते समय हल्दी मिला हुआ दूध पीकर सोने से जोड़ों में दर्द नहीं होता। दर्द दे रहे जोड़ों पर गर्म और ठंडे पैक लगाने से आराम मिलता है।
 
5 ऑस्टियो आर्थराइटिस के मरीजों को अपना वजन कम करना चाहिए। इससे उनके जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता। वजन कम करने और जोड़ों में राहत देने में एलोवेरा का कोई सानी नहीं। 
 
6 एलोवेरा खाएं और उसका पेस्ट भी लगाएं जल्दी आराम मिलेगा। मखाने खाने से भी भरपूर कैल्सियम मिलता है।
 
7 आंवला, बादाम, शहद आदि का प्रयोग भी हड्डियां मजबूत करता है।

ALSO READ: घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं? तो जानिए इस दर्द से निजात पाने के दमदार घरेलू उपचार

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

अगला लेख