Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Monsoon Tips: बारिश में भीगने के बाद ताजगी चाहिए तो नहाने के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें

बारिश के मौसम में भीगने के बाद त्वचा पर और सेहत पर इसका प्रभाव पड़ता है। त्वचा संबधी कई तरह की परेशानियां सामने आती हैं, जैसे शरीर पर दाने होना, शरीर गीला रहने के कारण दाद-खुजली जैसी त्वचा समस्या सामने आती है। इसलिए आपको बारिश में भीगने के बाद नहाना जरूर चाहिए। इसी के साथ आप अपने नहाने के पानी में कुछ ऐसी चीजें भी मिला सकते हैं, जो आपको ताजगी भी दे, साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो। आइए जानते हैं।
 
नीम बाथ- अगर आप त्वचा से संबंधित समस्याएं महसूस कर रहे हैं, तो यह बाथ आपके लिए उपयोगी है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है जिनके शरीर पर फोड़े-फुंसी जैसी समस्याएं होती हैं। इसके लिए नीम व पुदीने की पत्तियों को उबालकर उस पानी को ठंडा करके उस पानी से नहाएं।
 
गुलाब जल और नींबू- गुलाब जल और नींबू की कुछ बूंदें आप अपने नहाने के पानी में मिला लें और इस पानी से नहाएं। ऐसा करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।
 
डियो बाथ- बारिश के मौसम में ज्यादा देर तक गीले रहने या गीले कपड़े पहने रहने से शरीर से दुर्गंध आनी शुरू हो जाती है। इससे बचने के लिए आप 1 बाल्टी पानी में नमक व 1 चम्मच डियो मिलाकर इससे नहाएं। इससे ताजगीभरा अहसास होता है। साथ ही दिनभर बॉडी से एक भीनी-भीनी-सी खुशबू आती है।
 
चमेली के फूलों को बाथ टब में डालकर रखें और इस पानी से नहाएं। यह बाथ न केवल आपको दिनभर तरोताजा बनाएं रखेगा बल्कि मानसिक और शारीरिक तनाव को भी दूर करेगा।
 

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

अगला लेख