biodatamaker
✕

Benefits Of Butter: सौंदर्य और सेहत के लिए बेहतरीन है मक्खन, जानिए फायदे

Updated: शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (10:46 IST)
वर्तमान जीवनशैली में हम वसायुक्त सभी चीजों को अपनी डाइट से बाहर करते जा रहे हैं। मक्खन की बात करें, तो कभी पुराने जमाने में रोटी के साथ ढेर सारा मक्खन सुबह के नाश्ते में शामिल किया जाता था, आज हम उसे पूरी तरह से नजरअंदाज करने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मक्खन खाने के भी अपने ही कुछ फायदे हैं। इसके सेवन से आपको स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ सौंदर्य लाभ भी मिलेंगे।
 
तो आइए जानते हैं मक्खन से होने वाले फायदे-
 
जी हां, मक्खन कोई मामूली चीज नहीं है। यह कैंसर जैसे रोग से बचाव करने में आपकी मदद करता है। दरअसल, मक्खन में मौजूद फैटी एसिड कौंजुलेटेड लिनोलेक प्रमुख रूप से कैंसर से बचाव में मदद करता है।
 
गाय के दूध का मक्खन और खड़ी शर्करा का सेवन करने से पुराना बुखार ठीक हो जाता है, इसके अलावा मक्खन के साथ शहद और सोने के वर्क को मिलाकर खाने से टीबी के मरीजों को लाभ मिलता है।
 
आंखों में जलन की समस्या होने पर गाय के दूध का मक्खन आंखों पर लगाना बेहद फायदेमंद होता है। किसी भी कारण से आंखों में होने वाली जलन को यह समाप्त कर देता है।
 
मक्खन में आयोडीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो थायरॉइड के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन ए भी थायरॉइड ग्लैंड के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
 
मक्‍खन में फैटी एसिड और विटामिन 'ए' प्रचुर मात्रा में होता है, जो कि त्‍वचा को मुलायम, मॉइश्‍चराइज्‍ड, चमकदार और कोमल बनाता है।
 
मक्खन में पाया जाने वाला सेलीनियम आपके मूड को बेहतर करने में आपकी मदद करता है। तो जब भी आपका मूड खराब हो, थोड़ा-सा मक्खन उसे ठीक करने में आपकी मदद कर सकता है।
 
एक पका केला लें और उसे मैश करके स्‍मूद पेस्‍ट तैयार कर लें। आप चाहें तो ब्‍लैंडर में केले को ब्‍लैंड भी कर सकते हैं। अब इस केले के पेस्‍ट में मक्‍खन डालें और दोनों को अच्‍छी तरह से मिक्‍स कर लें।
 
मक्खन में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा में झुर्रियों को आने से रोकते हैं, साथ ही मक्खन के सेवन से त्वचा मुलायम बनती है।
 
एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर मक्खन कैंसर या ट्यूमर से आपकी रक्षा करने के साथ ही त्‍वचा को फ्री रेडिकल्‍स से सुरक्षि‍त रखता है। यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसकी मसाज से त्वचा में जान आ जाती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख