Hanuman Chalisa

Monsoon health tips: सावधान! बारिश में बीमारियों के खतरे से कैसे बचाएं खुद को, ये लक्षण दिखें तो ना करें नजरअंदाज

वेबदुनिया फीचर टीम
बुधवार, 3 जून 2026 (14:56 IST)
Monsoon health tips: तेज गर्मी के बाद आता है बारिश का मौसम जिससे लू और तेज गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन ये राहत वाली बारिश कई बीमारियों को न्योता भी है। अगर समय पर इनका सही इलाज न हो तो ये जानलेवा साबित हो सकती हैं। आइए इस आलेख में जानते हैं कि बारिश के मौसम में किन बीमारियों का खतरा रहता है। इनके लक्षण क्या हैं और बचाव कैसे किया जा सकता है। 
 
विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में वातावरण में नमी आ जाती है। इस कारण बैक्टीरिया और वायरस पनपते हैं। कई तरह के ये वायरस और बैक्टीरिया बीमारियों का कारण बनते हैं। वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से होने वाली कई बीमारियां इस मौसम में बढ़ जाती हैं और ये बच्चों से लेकर बुजुर्गों सभी को शिकार बनाती हैं।
 
किन बीमारियों का रहता है खतरा?
देखने में आया है कि बारिश के मौसम में टाइफाइड, डायरिया, वायरल बुखार, डेंगू और मलेरिया का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इनमें टाइफाइड खराब भोजन और पानी के कारण होता है। यह बुखार बारिश के मौसम में इसलिए बढ़ता है क्योंकि टाइफाइ़ड को फैलाने वाला बैक्टीरिया काफी एक्टिव हो जाता है। अगर कोई व्यक्ति दूषित भोजन करता है या पानी पीता है तो यह बैक्टीरिया उसके शरीर में चला जाता है और टाइफाइड का कारण बनता है।
 
साथ ही इस मौसम में डायरिया का रिस्क भी रहता है। यह भी खराब पानी और भोजन के कारण होता है। इस वजह से उल्टी और दस्त की समस्या हो जाती है। इस सीजन में फ्लू और वायरल बुखार का रिस्क भी रहता है।
 
डेंगू और मलेरिया का रिस्क सबसे ज्यादा
इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा मच्छर के काटने से डेंगू और मलेरिया का होता है। बारिश के मौसम में जमा पानी में यह मच्छर पनपते हैं। इनके काटने से डेंगू और मलेरिया की बीमारी होती है। अगर इन डिजीज का समय पर ट्रीटमेंट नहीं होता है तो ये जानलेवा भी साबित हो सकती है।
 
कमजोर इम्यूनिटी वालों ज़्यादा होता है खतरा
बारिश के मौसम में कमजोर इम्यूनिटी वालों को बीमारियों का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। यह लोग वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। ऐसे में इन लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
 
कैसे दिखते हैं लक्षण
तेज बुखार
सिर में दर्द
सांस लेने में परेशानी
उल्टी- दस्त
मांसपेशियों में दर्द
 
बारिश में बीमारियों से कैसे करें बचाव
मच्छरों के पनपने से रोकने के लिए घर के आसपास और घर में कहीं भी पानी जमा न होने दें
खानपान का खास ध्यान रखें और फास्ट फूड खाने से बचें
साफ और उबला हुआ पानी पिएं
साफ-सफाई का ध्यान रखें और हाथों को धोते रहें
ALSO READ: क्या मधुमक्खियों के जहर से होता है वेरीकोज का इलाज, कैसे करती है ये पद्धति काम

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

अगला लेख