Hanuman Chalisa

Monsoon में कैसे रखें खुद को सुरक्षित, पढ़ें 10 काम के टिप्स

Monsoon Health Care Tips
 
1. अपने साथ हमेशा बारिश से बचने का इंतजाम रखें : बारिश के मौसम में खुद की सुरक्षा की तरह यह एकदम सही कदम होगा। अपने साथ एक बड़ा छाता या रेनकोट रखें। अपने सिर को न भीगने दें।
 
2. गंदे पानी के संपर्क में न आएं : चाहे पानी रोड पर भरा हो या मौका पानी पीने का हो। आपको हर तरह से खुद को खराब पानी से दूर रखना है। गंदा पानी अंदर से और बाहर आपको भारी नुकसान पहुंचाता है। फंगल इंफेक्शन और बैक्टेरियाजनित इंफेक्शन से बचने के लिए पानी पर विशेष ध्यान दें।
 
3. विटामिन सी की उचित मात्रा लें : बारिश के मौसम में विटामिन सी से भरपूर चीज़ों का सेवन बढ़ा दें। विटामिन सी आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के अलावा, सर्दी को भगाने का काम तेजी से करता है।
 
 
4. पैरों और नाखून को साफ रखें : अपने पैरों और नाखूनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। यहां आपको इंफेक्शन से बचना है। नाखून के माध्यम से गंदगी को शरीर में जाने से रोकना जरूरी है। खुद की सफाई करते रहें। बार बार हाथ धोएं और हो सकें तो अपने साथ एक हैंडसेनेटाइजर रखें।
 
5. बारिश में भीगने के बाद एक बार और नहाएं : आपको सुनकर भले ही अजीब लगे लेकिन यह जरूरी है। अगर आप बारिश में भीग गए हैं तो नहाने से आपको इंफेक्शन होने का खतरा लगभग खत्म हो जाएगा। बढ़िया से स्नान के बाद, खुद को सुखाएं।
 
 
6. बाहर खाने से बचें : स्ट्रीट फूड या खुले में रखे खाने को खाने से बचें। आपकी इच्छा जरूर होगी लेकिन ये मौसम बीमारियों का मौसम है। आप बीमार पड़ सकते हैं।
 
7. गर्म पीने की कोशिश करें : बारिश के मौसम में तापमान नीचे जाता है। अपने आप ही आपको कुछ गर्म खाने का मन करेगा। सूप, गर्म दूध या अदरक की चाय जैसे कुछ ऑप्शन आप अपना सकते हैं। आपको तुरंत अच्छा महसूस होगा साथ ही आपके स्वास्थ्य के लिए भी यह अच्छा साबित होगा।
 
 
8. खुद को सूखा रखें : अगर आप भीग गए हैं तो आप मुश्किल में हैं। आप गीले बैठे हैं। हो सकता है गीले ही एसी कमरे में चले जाएं। पंखे के नीचे खुद को सुखाने की कोशिश करें। इतनी देर में आपको सर्दी और इंफेक्शन का खतरा है। बेहतर होगा अपने साथ दूसरे कपड़े बदलने का इंतजाम रखें।
 
9. डाइट पर ध्यान दें : अपनी डाइट को बदल दें। यह मौसम भारी और अधिक खाने का नहीं है। हल्का, सुपाच्य और हेल्दी खाना खाएं। कम खाने की कोशिश करें। खाना बनाने और स्टोर करने में सफाई का बेहद अधिक ख्याल रखें। सारे घर में हो सकते तो अधिक सफाई करें। कीड़ों से घर को सुरक्षित रखने की कोशिश करें।
 
 
10. हर्बल टी और पेय पीते रहें : साधारण चाय और सूप के अलावा हर्बल टी को भी इस मौसम में अपनाना बढ़िया रहेगा। लौंग, हल्दी, तुलसी, अदरक और केसर के प्रयोग से बने पेय पीते रहें। इससे न सिर्फ आपका तापमान संतुलित रहेगा बल्कि आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होगा।

ALSO READ: Monsoon hair care : बारिश में ज्यादा झड़ते हैं बाल, तो ये 7 टिप्स आएंगे आपके काम

ALSO READ: Monsoon Skin Diseases:बारिश में त्वचा पर हमला बोलती हैं ये बीमारियां, जानिए कैसे बचें
 

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

अगला लेख