dharma sangrah

40 की उम्र के बाद हर महिला को करवाना चाहिए ये 5 medical test

Updated: बुधवार, 24 मई 2023 (18:00 IST)
medical tests at age 40
इस भाग दौड़ वाली ज़िंदगी में आप चाहें कितने भी पैसे कमा लें पर स्वास्थ को खरीदना असंभव है। हमारी हेल्थ हमारे लिए बहुत कीमती होती है। बच्चपन में हमें अपनी हेल्थ की कोई फिक्र नहीं होती है पर बढ़ती उम्र के साथ हमें अपनी हेल्थ पर ध्यान देना ज़रूरी है। बढ़ती उम्र के साथ हमारी सेहत भी प्रभावित होने लगती है। 40 की उम्र के बाद कई लोग गंभीर बिमारियों के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में बिमारियों से बचने के लिए ज़रूरी है कि आप नियमित रूप से कुछ ज़रूरी मेडिकल टेस्ट (medical test)  करवाते रहें।

1. ब्लड प्रेशर स्क्रीनिंग : महिलाओं में अधिकतर हाई या लौ ब्लड प्रेशर की समस्या देखि गई है। ब्लड प्रेशर की समस्या से आपको हार्ट या ब्रेन स्ट्रोक की समस्या भी हो सकती है। हर साल अपना ब्लड प्रेशर ज़रूर चेक करवाएं ताकि आप गंभीर बिमारियों से बच सकें।


2. डायबिटीज टेस्ट : पुरषों की तुलना में महिलाओं में डायबिटीज की समस्या कम होती है। पर समय के साथ महिलाओं में भी डायबिटीज के केस काफी अधिक बढ़ रहे हैं। हर साल अपनी शुगर लेवल चेक करवाएं।आप डायबिटीज की इनिशियल स्टेज पर डायबिटीज के खतरे को रोक सकते हैं।

3. सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग : वैसे तो महिलाएं सर्वाइकल कैंसर टेस्ट 21 साल की उम्र से ही करवा सकती हैं। पर ये टेस्ट 30-65 की महिलाओं के ज़रूरी होता है। सर्वाइकल कैंसर आपके यूटेरस में होना वाली बीमारी है। इनिशियल स्टेज पर इस कैंसर का इलाज किया जा सकता है।

4. कोलेस्ट्रॉल स्क्रीनिंग : आज के समय में आप कितना भी हेल्दी खा लें पर मिलावटी तेल के कारण हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। बेड कोलेस्ट्रॉल आपके हृदय के लिए हानिकारक होता है। इसलिए हर 3-5 साल में कोलेस्ट्रॉल स्क्रीनिंग करवाना ज़रूरी है।

5. आंखों का टेस्ट : बढ़ती उम्र के साथ हमारी आंखें कमज़ोर होने लगती हैं। इसलिए आपको साल में 1 बार अपनी आंखों का टेस्ट ज़रूर करवाना चाहिए। साथ ही आंखों का टेस्ट करवाने से आपको कमज़ोर आंखों का कारण भी पता चलेगा।
ALSO READ: WHO Warning: non-sugar sweeteners आपकी सेहत के लिए हैं खतरनाक
ALSO READ: नौतपा में क्यों लगाते हैं मेहंदी, Nautapa से पहले जानिए मेहंदी के 10 health benefits

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

उधमसिंह शहीद दिवस पर जानें इस वीर क्रांतिकारी के बारे में 10 अनसुने तथ्य

उजाले उनकी यादों के: डॉ. बशीर बद्र

मध्य प्रदेश में पुनर्जीवित हो रही गुरुकुल की सनातन परंपरा

बाघ संरक्षण और पर्यावरण संतुलन

Guru Purnima Essay: हिन्दी निबंध: गुरु पूर्णिमा: गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का महापर्व

अगला लेख