आस-पास सफाई रखना OCD नहीं है, जानिए इसके सही लक्षण
OCD Symptoms
OCD का मतलब होता है ऑब्सेसिव कम्पल्शन डिसऑर्डर(obsessive compulsion disorder)। ओबेस्सेशन(obsession) का मतलब है आपको बार-बार अनचाहे विचार आना या दिमाग में किसी प्रकार की इमेज आना। कम्पल्शन(compulsion) का अर्थ है एक ही व्यव्हार, एक्टिविटी या बात को बार-बार धोराना। ऐसा हो सकता है कि एक व्यक्ति को सिर्फ ओबसेशन या सिर्फ कम्पल्शन के लक्षण हों।
ऑब्सेसिव के लक्षण
- गंदगी या जर्म्स का डर होना
- चीज़ों को क्रम अनुसार जमाना
- सेल्फ हार्म या दूसरों को हार्म करने के विचार आना
- बार-बार डरावने या अग्रेसिव विचार आना
- बार-बार हाथ धोना
- दरवाज़े का लॉक या गैस स्टोव को बार-बार चेक करना
- एक ही शब्द, प्रेयर या वाक्य को लगातार धोराना
- स्ट्रिक्ट रूटीन फॉलो करना
डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?
वैसे तो OCD के लक्षण आपको ज़्यादा प्रभावित नहीं करते हैं पर अगर कोई व्यक्ति ज़्यादा ही इन लक्षणों से प्रभावित है तो उसे डॉक्टर को दिखाना चाहिए। जैसे कि हाथ फटने के बाद भी लगातार हाथ धोना, सेल्फ हार्म के विचार आना और उन विचार से स्ट्रेस होना। अगर ऐसे लक्षण आपके जीवन को प्रभावित कर रहे हैं तो आपको ज़रूर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

