suvichar

Lockdown 2021: लॉकडाउन में घर पर करें ये 5 Exercise, नहीं बढ़ेगा फैट

Updated: शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (08:16 IST)
कोरोना महामारी का दौर जारी है। बल्कि कोरोना की यह दूसरी वेव पहले से भी काफी भयानक साबित हो रही है। एक व्यक्ति के संक्रमित होने पर पूरा परिवार इससे संक्रमित हो रहा है। इसलिए वर्तमान में इस महामारी से बचाव का एक ही उपाय है घर में रहें। जी हां, लेकिन घर में रहकर इंसान बोरियत महसूस करने लगे हैं और कही न कही हेल्थ पर भी असर पड़ने लगा है। 
 
महामारी को बढ़ता देख लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में आप घर पर रहकर एक्सरसाइज कर सकते हैं। जी हां, इससे आपकी सेहत भी बनी रहेगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा। तो आइए जानते हैं कैसे आप घर पर एक्सरसाइज कर सकते हैं- 
 
1. गर्दन को घुमाएं- अपने गले की बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए गर्दन की एक्सरसाइज करें। गर्दन को तीन-तीन बार दोनों दिशाओं में घुमाएं। ऐसा रोज करें। 10-10 बार अपनी गर्दन को ऊपर-नीचे करें। ऐसा 3 बार करें। 
 
2. हाथों को घुमाएं- जी हां, अक्सर हम पूरे शरीर पर ध्यान देते हैं लेकिन अपने हाथों पर बढ़ रहे एक्स्ट्रा फैट को कम करना भूल जाते हैं। इसलिए रोज अपने हाथों को 10-10 बार क्लॉक और एंटी-क्लॉक वाइज घुमाएं। ऐसा 3 बार करें। 
 
3. पैरों को घुमाएं- जी हां, आप अपने पैरों को हवा में ऊंचाकर उसे क्लॉक और एंटी-क्लॉक वाइज घुमाएं। 10 बार रोज घुमाएं ऐसा 3 बार करें। साथ ही आप पैरों को हवा में रखकर साइकिल चलाएं। इससे भी आपके पैरों का एक्स्ट्रा फैट कम होगा। 
 
4. फेस का एक्स्ट्रा फैट- फेस पर भी एक्स्ट्रा फैट जम जाता है। इसके लिए आप पाउट बनाना शुरू करें। ऐसा 3 बार करें और 5 सेकंड तक रखें।
 
5. पेट को कम करें- इसके लिए सबसे बेहतर है आप प्लैंक करें। ऐसा करने से आपका पेट अंदर धीरे-धीरे अंदर हो जाएगा। 

ALSO READ: क्‍या है ‘प्रोन पोज‍िशन’ क्‍या यह वाकई कोव‍िड मरीजों के लिए है कारगर?

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख