kalsarpa dosh calculator
✕

कम नींद के कारण बढ़ सकती है दिल की बीमारी

Updated: मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (11:59 IST)
lack of sleep effects on heart
'Eat, Sleep and Repeat' कई लोगों का सोशल मीडिया का यह फेवरेट बायो है। साथ ही कई लोगों को सोना बहुत पसंद होता है। नींद हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होती है। अगर आप पुरे एक दिन सोते नहीं हैं तो आपकी बॉडी काम करना बंद कर देती है। इंसान की बॉडी की ग्रोथ के लिए नींद एक ज़रूरी तत्व है। छोटे बच्चों को करीब 8 घंटे या उससे ज्यादा सोने की सलाह दी जाती है। साथ ही एडल्ट लोगों को 7-8 घंटे की नींद ज़रूरी होती है। कम नींद के कारण न सिर्फ आप थके हुए लगते हैं बल्कि आपके शरीर पर भी कई प्रभाव पड़ते हैं। कम नींद के कारण आप कई गंभीर बिमारियों की चपेट में आ सकते हैं। एक स्टडी के अनुसार कम नींद आपके हृदय को भी प्रभावित कर सकती है। 
 
क्या कम नींद आपके हृदय को प्रभावित करती है?
एक स्टडी के अनुसार कम नींद या खंडित नींद के कारण आपके हृदय पर प्रभाव पड़ सकता है। नींद आपके शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है। जब आप सोते हैं तो आपकी हार्ट रेट धीमी होती है, ब्लड प्रेशर नॉर्मल होता है और आप बेहतर तरीके से सांस ले पाते हैं। इस कारण आपके हृदय पर स्ट्रेस कम होता है जिससे हृदय की समस्या से राहत मिलती है। 
 
नींद प्रभावित होने के कारण व्यक्ति रात को सही तरह से आराम नहीं कर पाता है जिससे हृदय पर लगातार स्ट्रेस बढ़ता है। इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर, ओबेसिटी, डायबिटीज, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्या भी बढ़ सकती है। 
कम नींद के कारण ये बीमारियां भी हो सकती हैं
जो एडल्ट 7 घंटे से कम के नींद लेते हैं उन्हें कई तरह की बीमारियां हो सकती है। इन बिमारियों में अस्थमा, हार्ट अटैक और डिप्रेशन जैसी समस्या शामिल है। इसके साथ ये समस्या भी आपको देखने मिल सकती हैं..
 
1. हाई ब्लड प्रेशर: एक अच्छी और साधारण नींद में आपका ब्लड प्रेशर नियमित हो जाता है। पर लंबे समय तक कम सोने के कारण आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। कम नींद के कारण स्ट्रेस बढ़ता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण आपको हार्ट अटैक की समस्या भी हो सकती है।
 
2. डायबिटीज: एक स्टडी के अनुसार अच्छी नींद के कारण ब्लड शुगर लेवल कम होता है। कम नींद के कारण आपका शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। स्टडी के अनुसार डायबिटीज की समस्या से बचने के लिए आपको पर्याप्त नीद लेना ज़रूरी है। 
 
3. वज़न बढ़ना: कम नींद के कारण वज़न बढ़ना एक जाहिर सी बात है। कम नींद के कारण आपका अनहेल्दी तरीके से वज़न बढ़ता है। साथ ही कम नींद के कारण आपका मेटाबोलिज्म नहीं बढ़ता है जिससे वज़न बढ़ने की समस्या होती है। अच्छी नींद की मदद से आप कम अपने वज़न को नियमित रख सकते हैं।
 
पर्याप्त नींद के लिए क्या करें?

ALSO READ: क्या आप भी उठते ही अपना फोन चेक करते हैं? जान लें ये 4 नुकसान

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

अगला लेख