sundarkand
✕

गर्भावस्था में करवाचौथ : डॉक्टर्स से जानें क्या करें, क्या नहीं

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (14:31 IST)
गर्भावस्था में सेहत का विशेष ख्याल रखना आवश्यक है, ऐसे में अगर आप करवाचौथ का व्रत कर रही हैं तो आपको और भी ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। धार्मिक ग्रंथों में भी इस अवस्था में व्रत-उपवास में कुछ चीजों की छूट का जिक्र मिलता है। लेकिन सेहत के लिहाज से डॉक्टर्स भी व्रत के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं। जानिए इस अवस्था में व्रत के दौरान क्या करें क्या न करें - 

यह भी पढ़ें :   गर्भावस्था में जी मचलाना है सामान्य, जानें 5 उपाय
 
डॉक्टर्स का कहना है कि गर्भावस्था में करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को भूखे पेट बिल्कुल नहीं रहना चाहिए और निर्जल उपवास तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यह मां के साथ-साथ गर्भस्थ शिशु के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। इस अवस्था में पूरे दिन बगैर खाए-पिए उपवास करने से न केवल डिहाइड्रेशन हो सकता है बल्कि शरीर में हाइपोग्लाइसिमिक शुगर का स्तर भी कम हो जाता है।
 
ऐसे में गर्भस्थ शिशु की देखभाल के लिए जरूरी है कि महिलाएं हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाती रहे। आप चाहें तो फलों और तरह पदार्थों का भरपूर सेवन कर भी इस व्रत को रख सकती हैं। इसके अलावा व्रत शुरु करने से पहले ड्रायफ्रूट्स और अन्य पौष्ट‍िक व भारी चीजों का सेवन करें ताकि शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहे।
 
यह भी पढ़ें :   गर्भावस्था में पपीता खाना सही या गलत ? जानें सच
 
इसके अलावा आपको अपने आराम पर भी विशेष ध्यान देना होगा। ऐसे समय में थकान जल्दी हो जाती है, अत: लंबे समय तक शरीर से काम न लें बल्क भरपूर आराम करें। आखिर आपकी और होने वाले शिशु की सेहत का ख्याल है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख