sundarkand

जानिए, आखिर क्यों इंटेलीजेंट लोग रहते हैं कम खुश (5 वजहें)

Updated: मंगलवार, 13 अगस्त 2019 (19:04 IST)
अगर आप सोचते हैं कि बुद्धिमान लोग तो हमेशा खुश रहते होंगे, तो ऐसा कतई जरूरी नहीं है। ज्यादा बुद्धिमानी भी कई बार खुशियों में बाधा बन सकती है, आखिर ये कैसे संभव है? तो आइए हम आपको बताते हैं -
 
खुश रहना, इंसान के स्वभाव और जीवन एवं आसपास की परिस्थितियों पर निर्भर करता है। इसके अलावा खुश रहने या नहीं रहने के विभिन्न कारण हो सकते हैं, लेकिन इंटेलजेंसी भी खुश न रह पाने का एक कारण है। जानिए वह 5 कारण, जिनके कारण इंटेलीजेंट लोग ज्यादातर खुश नहीं रह पाते - 
 
 
1 इंटेली‍जेंट लोग किसी भी बात या विचार या परिस्थिति का अधिक विश्लेषण करते हैं, जिसके कारण वे उसके मूल भाव को कम ही महसूस कर पाते हैं, हम यह कह सकते हैं कि वे दिल की जगह दिमाग से ज्यादा काम लेते हैं।
 
2 अधिक सोचने के कारण दिमाग अवरूद्ध होता है, खास तौर से सारे दिमागी गणित लगाने के बावजूद आप अंतत: फस्ट्रेशन पर ही पहुंचते हैं और आंतरिक खुशी महसूस नहीं कर पाते।
 
3 हाई स्टैंडर्ड अर्थात किसी भी चीज के लिए उनका सोचने का पैमाना बहुत उच्च होता है, जो कई बार असल जिंदगी से अलग होता है। इसके कारण उपलब्धि, रिश्ते और अन्य चीजों में असंतुष्ट‍ि बनी रहती है जो खुशी को काफी हद तक प्रभावित करती है। 
 
4 वे खुद पर कठोर होते हैं, और कई बार अपने अतीत की गलतियों को दोषी भावना के साथ अपने अंदर रखते हैं जिसके कारण मन में नकारात्मक भावना पैदा होती है और खुशी को प्रभावित करती है।
 
5 इनमें अंर्तरवैयक्तिक संचार अर्थात खुद से कम्यूनिकेशन करना व समझना जैसी चीजें कम ही देखने को मिलती है जिसके कारण कई इंटेलीजेंट लोग अकेलापन, गलतफहमी महसूस करते हैं और कई बार वे मनोवैज्ञानिक समस्याओं का सामना करते देखे गए हैं।

ALSO READ: होम्योपैथी: इलाज या अंधविश्वास

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

अगला लेख