Hanuman Chalisa

गुस्सा हो जाएगा गायब, जानिए 7 बेहतरीन टिप्स

Updated: सोमवार, 10 जुलाई 2017 (12:57 IST)
गुस्सा आजकल हर किसी के लिए बड़ी समस्या है। किसी को गुस्सा आने की समस्या, तो किसी को गुस्सा बर्दाश्त करना पड़ता है। अगर आपको भी बात-बात पर गुस्सा आता है और आप इस आदत से तंग आ चुके हैं, तो लीजिए हम बता देते हैं इससे निजात पाने के कुछ बेहद आसान टिप्स - 

यह भी पढ़ें :  लेकिन तनाव के अपने फायदे हैं, जानिए 5 कारण
 
1 गुस्से का एक अहम कारण है तनाव, अत: इसे शांत करने का सबसे आसान तरीका है कि अपनी मांसपेशियों को रिलैक्स करें। गहरी सांसें लेने लें और दो मिनट के लिए बिल्कूल चुप हो जाएं, कुछ देर में आप पाएंगे कि आप शांत हो रहे हैं।
 
2 अपनी आंखें बंद कीजिए और गहरी सांस लीजिए। अब सोचिए कि तनाव आपसे दूर जा रहा है। जैसे-जैसे आप यह सोचेंगे, आप पाएंगे कि सचमुच तनाव आपसे दूर हो रहा है और मन शांत।

यह भी पढ़ें : इन 5 फूलों से मिलते हैं, बेहतरीन सेहत व सौंदर्य लाभ
 
3 भले ही आपको जानकार हैरानी हो, लेकिन जब भी आप तनाव या गुस्से की गिरफ्त में हों, बढ़िया सी महक लें, कोई परफ्यूम या डियो का इस्तेमाल करें या फिर ताजातरीन फूलों की महक लें। चंद सेकंड में तनाव और गुस्सा दूर हो जाएगा।
 
4 गुस्सा कम करने के लिए ठंडा पानी पीना और उल्टी गिनती लेना एक पुरानी तरकीब है, जो कारगर भी है। इसे एक बार जरूर आजमाकर देखें। इसके अलावा सकारात्मक विचारों को अपनाकर आप बहुत आसानी से मन को शांत रख सकते हैं।
 
यह भी पढ़ें :  पेट की चर्बी कम करेगा यह योगासन, जानें विधि


हास्य पढ़ना, देखना या सुनना, दोनों ही स्थिति में कुछ ही पल में आपका गुस्सा दूर कर आपको हंसाने में सहायक हो सकता है। इसलिए कॉमेडी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और खुश रहें।

यह भी पढ़ें :  इन 5 उपायों से होगा, ब्लड शुगर का स्तर कम
 
6 पैदल चलना, एक्सरसाइज या योगा, किसी भी तरीके से शारीरिक कसरत आपको तनावमुक्त और गुस्से से कोसों दूर रख सकती है, अत: इन्हें अपने जीवन में अनिवार्य रूप से शामिल करें।

यह भी पढ़ें : अगर ऐसा है, तो बिल्कुल न खाएं लहसुन
 
मेडिटेशन यानि ध्यान तनावमुक्त रहने के साथ ही मन की स्थायी शांति के लिए एक बेहतरीन टॉनिक की तरह कार्य करता है और मानसिक क्षमताएं भी बढ़ाता है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख