sawan somwar

eye care tips : कैसे करें अपनी आंखों की देखभाल, पढ़ें सरल टिप्स

Updated: सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 (13:22 IST)
Vision Care Tips : वर्ष 2023 में विश्व दृष्टि दिवस 12 अक्टूबर को मनाया गया। प्रतिवर्ष अक्टूबर महीने के दूसरे गुरुवार को यदि दिन मनाया जाता है। दुनिया भर में लोगों को आंखों की देखभाल और दृष्टि हानि की समस्या की रोकथाम और आंखों से संबंधित होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता आ रहा है। 
 
आंखें हमारे शरीर का सबसे कीमती हिस्सा है। इनका अच्छी तरह से ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी हैं, ताकि हम अपनी आंखों की रोशनी को तेज और स्वस्थ बनाएं रख सकें।

आज की लाइफस्टाइल को देखते हुए लंबे समय तक लैपटॉप, कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर काम करने की वजह से आंखों में जलन, धुंधलापन और सिरदर्द जैसी परेशानियां होना आम हो गई है, लेकिन इन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज करना खतरनाक भी हो सकता है। 
 
आइए जानते है कुछ खास टिप्स जिन्हें अपना कर आप अपनी आंखों की सही तरीके से देखभाल और उन्हें स्ट्रेस से दूर रख सकते हैं- 
 
- सुबह सोकर उठने के बाद मुंह में पानी भर लें। अब अपनी आंखों को दाएं फिर बाएं घुमाएं। और आंखों में पानी छिड़के और मुंह के पानी को निकाल दें। ऐसा एक से दो बार करें। 
 
- लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने के बाद हमारी आंखें थक जाती है, इसके लिए जरूरी है, आंखों को रिलैक्स करना। आप आंखों को रिलैक्स करने के लिए पामिंग कर सकते है। 
 
- इसके लिए दोनों हथेलियों को 10-15 मिनट धीरे-धीरे रगड़ें और आंखों पर रखें। गर्म हथेलियों को सीधे ही आईबॉल पर ना रखकर उसके चारों तरफ रब करें।
 
- अपनी पलकों को झपकाते रहें 3 से 4 सेकंड में ब्लिंक करने से आंखों का तनाव दूर हो सकता है। यदि आप बहुत देर तक लेपटॉप पर काम करते है या मोबाइल का इस्तेमाल करते है, तो ये ब्लिंक जरूर करें।
 
- बीच-बीच में 15 से 20 मिनट का ब्रेक लेते रहें। यह आपकी आंखों के लिए बहुत जरूरी है। ज्यादा देर तक स्क्रीन के सामने बैठकर काम करने की वजह से आपकी आंखों में जलन, सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें और आंखों को तनावरहित रखें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Health Tips: विटामिन D के लिए धूप में बैठने का सही समय क्या है?

ALSO READ: Health Tips: मोटापा, गैस और एसिडिटी को दूर करता है ये आटा

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख