suvichar

उपवास खोलते समय हर किसी को रखना चाहिए इन 8 बातों का ध्यान

Updated: रविवार, 3 मार्च 2019 (16:20 IST)
व्रत-उपवास करने के सभी के अपने तरीके हैं। कोई निराहार-निर्जल व्रत करता है तो कोई एक समय भोजन करता है। व्रत कोई भी हो, लेकिन इसे समाप्त कर भोजन ग्रहण करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि स्वास्थ संबंधी परेशानी न हो। जानिए 8 जरूरी टिप्स - 
 
1 एक बार में अधि‍क भोजन करने से बचें। घंटों तक खाली पेट रहने के बाद एकदम से पेट भरकर खाने से न केवल पेट दर्द की समस्या हो सकती है, बल्कि पाचन में भी परेशानी हो सकती है।
 
2 लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद पहले सिर्फ एक गिलास पानी पीना ही बेहतर होगा, ताकि पेट में ठंडक पहुंचे, और बाद में होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें उपवास में जरूर रखनी चाहिए 5 सावधानियां
 
आप चाहें तो नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी य फिर मौसंबी का जूस ले सकते हैं। इससे आपको उर्जा महसूस होगी, और यह आपके पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली को भी ठीक करने में सहायक होंगे।
 
व्रत के बाद प्रोटीन से भरपूर आहार लेने का प्रयास करें, आपके शरीर में उर्जा की पूर्ति करने में मदद करेगा। इसके लिए आप कुछ समय रूककर, पनीर व्यंजन या अंकुरित आहार ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें :  व्रत-उपवास में ये 5 टिप्स, सेहत का रखेंगे ख्याल
 
उपवास के बाद तेल मसाले भोजन से बचने की कोशि‍श करें। मिठाईयों और तले हुए व्यंजनों से दूरी बनाए रखें, ताकि आपके पाचन तंत्र पर अधि‍क दबाव न पड़े, और स्वास्थ्य भी सही हो।
 
आप अगर चाहें तो मिले जुले आटे की रोटी बना सकते हैं। सब्जियों में लौकी, गिल्की, कद्दू, टमाटर, भिंडी, दाल व दही जैसे पाचक व हल्की चीजें ले सकते हैं। दिनभर उपवास के बाद आपका पाचनतंत्र इसे आसानी से पचा सकेगा। 

यह भी पढ़ें :  कैसे करें हेल्दी उपवास, जानिए 5 डाइट टिप्स
 
7 आप चाहें तो दही के साथ फलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके अलावा फ्रूट चाट भी एक बेहतरीन विकल्प है, जो आपका पेट भी भरेगा और शरीर को उर्जा भी देगा।
 
8  मिले जुले आटे से बना उपमा भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह पौष्टि‍क भी होगा और पाचक भी। लेकिन ध्यान रखें कि व्रत के बाद जो भी खाएं वह कम मात्रा में ही खाएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख