sundarkand

coronavirus and winter : क्या सर्द मौसम में कोरोना बढ़ा सकता है प्रकोप

Updated: शनिवार, 31 अक्टूबर 2020 (15:17 IST)
ठंडक बढ़ने लगी है और सर्दी का समय शुरू होने वाला है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोनावायरस का खतरा ठंड के दिनों में घटने की बजाय बढ़ सकता है। क्योंकि ठंडी हवाओं के कारण और बदलते मौसम की वजह से कोरोना का प्रकोप ठंड में बढ़ सकता हैं। सर्दियां और बदलता मौसम सर्दी-जुकाम, कोल्ड फ्लू को भी साथ लेकर आता हैं। ऐसे कोरोना वायरस को लेकर सर्दी के मौसम में और ज्यादा सतर्कता और सावधानी बरतने की जरूरत हैं।
 
सर्दियों में कोरोना संक्रमण फैलने की मुख्य वजह सांस छोड़ने, खांसने या छींकने के दौरान मुंह और नाक से निकली बूंदों के सीधे संपर्क में आना हो सकता हैं। ऐसे में सर्दियों के मौसम में कोरोना वायरस से दूर रहने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखने की जरूरत है।
 
बढ़ती ठंड से खुद को सुरक्षित रखने के लिए ख्याल रखें कि आप गर्म कपड़ों से कवर करके रखें, खासतौर पर पैर, सिर और कानों को अच्छी तरह से ढक कर रखें। ताकि ठंडी हवा से ठंडक से आप बचें रहे।
 
ठंड के मौसम में अक्सर गले में खराश हो जाती है इसलिए इस मौसम में गर्म पानी पीने की आदत डालें। नियमित रूप से हल्का गर्म पानी पीते रहें।
 
साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का बिलकुल न भूलें इसका सख्ती से पालन करें।
 
घर से बाहर निकलनें पर मास्क जरूर लगाएं। साथ ही बहुत भीड़भाड़ वाले इलाके में जानें से बचें।
 
ऐसे लोगों के संपर्क में आने से बचें जिन्हें सर्दी-खांसी या जुकाम हैं।
 
रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरूर पीएं ये रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए बहुत मददगार है।
 
अपने हाथों को समय-समय पर साबून से अच्छी तरह साफ करते रहें। बिना हाथों को साफ किए चेहरे पर हाथ न लगाएं।
 
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

अगला लेख