dharma sangrah

Holi skin tips: होली के रंग से त्‍वचा को कैसे बचाएं, जानिए ये 5 उपाय

Updated: शनिवार, 27 मार्च 2021 (09:39 IST)
Holi skin tips: रंगों से एलर्जी होने पर ऐसे रखें त्‍वचा का ख्‍याल, जानिए 5 उपाय
Holi skin care tips: होली पर रंगों से कैसे रखें त्‍वचा का ख्‍याल, 5 टिप्‍स
 
 
होली पर रंगों से खेलना लाजमी है, लेकिन केमिकल युक्‍त कलर आपकी त्‍वचा को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाते हैं।  ऐसे में त्‍वचा का ख्‍याल रखना बेहद जरूरी है। ध्‍यान नहीं रखने पर वह बेजान और सूखी हो जाती है। होली खेलने से पहले आप कुछ आसान टिप्‍स फॉलो कर सकते हैं जो केमिकल युक्‍त कलर से स्‍कीन का बचाव करेगी। तो जानते हैं क्‍या हैंं वो 5 टिप्‍स -
 
1. होली से एक दिन पहले रात में त्‍वचा पर तेल से अच्‍छे से मालिश कर लें। आप नारियल, बादाम या जैतून का तेल इस्‍तेमाल कर सकते हैं।  सुबह होली खेलने जाए तब भी त्‍वचा पर अच्छे से तेल से मालिश करें। ताकि पक्‍का कलर त्‍वचा पर टिक नहीं सके।  
 
2. रंग से आपको खुजली की शिकायत होती है तो आप तुरंत नारियल का तेल लगाएं। इससे भी आराम नहीं मिलता है तो 1 मग पानी में 1 चम्‍मच सिरका डालकर त्‍वचा पर लगाएं। त्‍वचा पर तब भी कोई असर नहीं होता है तो आप डॉक्‍टर से जरूर संपर्क करें। 
 
3.अगर आपको तेल नहीं पसंद है, तो आप सनस्‍क्रीन भी लगा सकते हैं। 20 एपीएफ युक्‍त सनस्‍क्रीन लगाएं। हालांकि त्‍वचा अधिक रूखी होने पर सनस्‍क्रीन के कुछ देर बाद मॉइश्‍चराइजर लगा सकते हैं। 
 
4. रंगों से खेलने के बाद त्‍वचा बहुत अधिक रूखी हो जाती है, जिससे खिचाव और खुजली होने लगती है। ऐसे में आप तुरंत मलाई में नींबू मिलाकर लगा लें। आपको तुरंत राहत मिल जाएगी। साथ ही रंगों से त्‍वचा में हो रही जलन में भी आराम मिल जाएगा। 
 
5. रंग खेलने के बाद त्‍वचा रूखी होने पर दही में शहद और हल्‍दी मिलाकर भी मसाज कर सकते हैं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। आपकी त्‍वचा एकदम मुलायम हो जाएगी। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क

अगला लेख