Hanuman Chalisa

Holi Skin Care Tips : होली खेलने से पूर्व इन 5 बातों का रखें ख्‍याल

होली रंगों का त्‍योहार है। खुशी-खुशी सभी इस रंग में भीगते हैं। लेकिन होली खेलने के बाद स्किन बेहद खराब हो जाती है। क्‍योंकि रंगों में कई तरह के केमिकल मिक्‍स होते हैं। हालांकि होली खेलने से पूर्व अगर कुछ सावधानियां बरती जाएं तो आप आसानी से होली खेल सकते हैं। और होली खेलने के बाद आपको पछतावा भी नहीं होगा, न ही रंग निकालने में पसीना नहीं आएगा। तो आइए जानते हैं होली खेलने से पूर्व कुछ जरूरी टिप्‍स ... 
 
1. होली खेलने से पूर्व अपनी बॉडी पर अच्छे से तेल लगा लें। इससे किसी भी प्रकार का कलर सीधे आपकी बॉडी पर नहीं चिपकेगा। अगर आपको तेल नहीं पसंद है तो आप मॉइश्‍चराइजर क्रीम भी लगा सकते हैं। इससे आपकी त्‍वचा पर जल्‍दी से पक्‍का रंग नहीं चढ़ेगा।
 
2. होली खेलने से पूर्व अपनी आंखों के आस-पास और पलकों पर तेल लगा लें। इससे आपकी आंखों में कलर जाने से बचेगा। साथ ही आंखों को कलर से बचाने से के लिए चश्‍मा पहनते हैं तो भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। 
 
3. आंखों में कलर जाने से किसी भी प्रकार की समस्‍या हो सकती है। ऐसे में उसे मसलें नहीं बल्कि ठंडे पानी से आंखों को बार-बार धोएं। आंखें सबसे नाजुक अंगों में से एक है। 
 
4. आंखों में कलर जाने या गर्मी में खेलने से थकावट महसूस होती है। ऐसे में आंखों को सूखे कपड़े से साफ करके गुलाब जल डाल लें और आंखें बंद करके सो जाएं।
 
5. होली पर कब, कौन और कैसा रंग लगा दें इसका भरोसा नहीं। लेकिन अगर आप फूल स्‍लीव्‍स की ड्रेस पहनते हैं, तो काफी हद तक बच सकते हैं। 
 
होली खेलने के बाद कुछ टिप्‍स जिन्‍हें आप फॉलो करते हैं तो आप आसानी से कलर को छूटा सकते हैं. जानिए क्‍या है जरूरी बातें -
 
1. नहाने के एक घंटे पूर्व मुल्‍तानी मिट्टी को पानी में भिगो दे। नहाने जाएं तब त्‍वचा पर वह मिट्टी लगा लें और कुछ देर सूखने दें। कम से कम 30 मिनट बाद चेहरा धोएं। इससे आपके शरीर पर चढ़ा रंग आसानी से छूट जाएगा।
 
2. बेसन, मीठा तेल और मलाई - इन तीनों को अपनी आवश्‍यकता अनुसार ले कर मिक्‍स कर लें। अगर आप गुनगुना पानी डालते हैं तो बहुत अच्छा है। पेस्‍ट बनने के बाद इसे हाथ-पांव और चेहरे पर लगा लें। सूखने के बाद मसल लें। इससे आपकी त्‍वचा पर लगा रंग उतर जाएंगा।
 
3.आधी कटोरी दही में दो चम्‍मच नींबू का रस मिक्‍स कर लें। इसके बाद इसे अपनी बॉडी पर लगा लें और 10 मिनट बाद अच्‍छे से मसल लें। इससे आपकी त्‍वचा पर चढ़ा रंग भी उतर जाएगा और स्किन भी रूखी नहीं लगेगी।
 
4. अगर पक्‍का रंग आपकी बॉडी पर चढ़ गया है तो केरोसिन की मदद से भी निकाल सकते हैं। कॉटन या कपड़े में केरोसिन ले कर गहरे रंग वाली जगह पर लगा लें और हल्‍के हाथ से मसलते रहें। ध्‍यान रहे इसे लगाने के करीब 2 घंटे तक ज्‍वलनशील पदार्थ से दूर रहें।
Pre holi skin care tips: होली से पहले त्‍वचा को ऐसे करें सुरक्षित
10 tips to celebrate the holi festival : होली पर ये Ideas डबल कर देंगे मजा

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

अगला लेख