Daily Horoscope
✕

होस्टल में रहते हैं तो यह 5 तरह के फूड आपको देंगे एनर्जी

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (14:48 IST)
ईशु शर्मा
आज के दौर में लोग अपना career बनाने के लिए अक्सर अपने घर से दूर हॉस्टल या पीजी में रहते हैं। हॉस्टल में करियर  और पैसों के साथ हेल्दी डाइट बनाए रखना भी बहुत मुश्किल हैं। समय और साधनों की कमी के कारण हमारे पास सिर्फ इंस्टेंट नूडल्स का विकल्प होता है जो की हमारी पॉकेट के लिए तो हेल्दी है पर हमारे शरीर के लिए बिल्कुल भी नहीं। 
 
इंस्टेंट नूडल्स के अलावा कई ऐसे इंस्टेंट फ़ूड हैं जो आपकी पॉकेट और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद हैं। 
 
1. इंस्टेंट ओट्स 
ओट्स एक ऐसा फ़ूड है जो सेहत से जुड़ी सभी ज़रूरतों को पूरा करता है। ओट्स में हाई फाइबर के साथ जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन ई और मैग्नीज़ भी होता है। मार्केट में कई तरह के फ्लेवर ओट्स मौज़ूद हैं जो की पॉकेट फ्रेंडली भी हैं। 
 
2. फ्रूट चाट
फलों को सेहत के लिए हमेशा फायदेमंद माना जाता है। फलों में कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं जो की आपके शरीर के हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं और साथ ही शरीर को हाइड्रेट भी करते हैं। फलों में विटामिन की वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती हैं। 
 
3. मिक्स ड्राई फ्रूट्स 
अपने दिन की शुरुआत अगर आप मिक्स ड्राई फ्रूट्स से करते हैं तो दिनभर आप एनर्जी महसूस करेंगे। ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन, विटामिन, खनिजों, फाइबर और उच्च कैलोरी का एक बेहतरीन स्त्रोत हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स खरीदने की ज़रूरत नहीं हैं बल्कि मार्केट में कई तरह के मिक्स ड्राई फ्रूट्स हैं। 
 
4. सलाद 
हॉस्टल में सबसे हेल्दी फ़ूड सलाद ही होता है। ज़्यादा से ज़्यादा सलाद खाने की कोशिश करें क्योंकि इसमें विटामिन और मिनरल के रूप में पर्याप्त पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सलाद हमारी आंखों, ह्रदय और मांसपेशियों के निर्माण के लिए भी फायदेमंद हैं।
 
5. सैंडविच 
सैंडविच एक ऐसा फ़ूड है जो सस्ते के साथ न्यूट्रिशन और फाइबर से भी भरपूर है। सैंडविच को हेल्दी बनाने के लिए हमेशा ब्राउन ब्रेड का उपयोग करें। कोशिश करें की सैंडविच में तेल या घी का प्रयोग न हो बल्कि सलाद, पनीर, चीज़ का उपयोग हो।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख