sundarkand
✕

क्या आप इस्तेमाल हुए तेल में दोबारा खाना पकाती हैं? तो इसके नुकसान भी जान लीजिए

Updated: गुरुवार, 3 दिसंबर 2020 (10:20 IST)
अधिकांश लोग जब अपने घर में पूरियां, पापड़, पकोड़े आदि तलते हैं, तो उसके बाद कढ़ाई में बचे हुए तेल को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए अलग से रख देते है और अलगी बार दोबारा कुछ फ्राई करने व सब्जी पकाने के लिए इसी तेल का इस्तेमाल कर लेते हैं। यदि दूसरी बार भी इस तेल को तलने के लिए इस्तेमाल किया गया हो तब भी ज्यादातर लोग इसे तीसरी और चौथी बार भी इस्तेमाल करने के लिए अलग से रखते जाते हैं, जब तक कि तेल पूरा इस्तेमाल न हो जाएं। 
 
यदि आप भी ऐसा ही करते हैं तो सावधान हो जाइए। एक बार इस्तेमाल किए गए तेल को बार-बार इस्तेमाल करने से आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचता है। आइए, जानते हैं कैसे -  
 
* बार-बार तेल को गर्म करने से उसमें धीरे-धीरे फ्री रेडिकल्स का निर्माण होने लगता है।
* इस वजह से इस तेल में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा समाप्त होने लगती है और कैंसर के कीटाणु जन्म ले लेते हैं।
* ऐसे तेल में बने भोजन को खाने से शरीर में कैंसर के कीटाणु भी चले जाते है। जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। 
* ऐसे तेल के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ जाता है।
* इतना ही नहीं लोगों को एसिडिटी और दिल से संबंधित बीमारियां होने की आशंका भी बढ़ जाती है। व इसलिए कोशिश करें कि एक ही तेल को बार-बार इस्तेमाल न करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख