Hanuman Chalisa
✕

गर्मी में लू से बचने के 5 तरीके

Updated: मंगलवार, 11 अप्रैल 2023 (16:23 IST)
Health care 
 
यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं गर्मी के दिनों में शरीर को स्वस्थ बनाए रखने तथा लू से बचे रहने के 5 जबरदस्त नुस्खे- 
 
1. गर्मी में लू से बचने के लिए खुले शरीर धूप में न निकलें, खासकर खुले सिर व नंगे पैर धूप में बाहर कतई न जाएं।
 
2. यदि आपको धूप में बाहर निकलना ही पड़े तो सिर अवश्य ही ढंक लें, आंखों पर सनग्लासेस लगाना ना भूलें और जहां तक हो सके तो व्हाइट या हल्के रंगों के कॉटन के कपड़ों का चयन करें। 
 
3. गर्मी के दिनों में घर से बाहर जाते समय खाली पेट नहीं जाना चाहिए, हल्का व शीघ्र पचने वाला भोजन ही करना चाहिए। 
 
4. गर्मी में मौसमी फलों जैसे- खरबूजा, तरबूज, अंगूर, मौसंबी, नारियल पानी इत्यादि का सेवन भी लाभदायक रहता है। साथ ही ठंडाई या कैरी के पने का सेवन नियमित करना चाहिए। 
 
5. वैसे तो हमें पानी हर मौसम में ही अच्छी मात्रा में पीना चाहिए। लेकिन खास कर गर्मी के दिनों में बार-बार पानी पीते रहना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी नहीं ना हो। इसके लिए हम पानी में नींबू और नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार पीते रहना चाहिए, तथा नारियल पानी भी ले सकें तो अतिउत्तम रहेगा, इससे भी आप लू से बचे रहेंगे। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Summer care tips

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख