sundarkand

Health Care : नियमित करें एक्सरसाइज जानिए 6 बड़े फायदे

Updated: रविवार, 15 नवंबर 2020 (13:54 IST)
एक्सरसाइज या व्यायाम करना स्वास्थ के लिए लाभदायक होता है, यह बात हर कोई जानता है। कई बार हम एक्सरसाइज से बचने के बहाने खोज लेते हैं, या फिर हजार बार सोचने के बाद भी उसे अपनी दिनचर्या का अनिवार्य अंग नहीं बना पाते। लेकिन हम आपको बता रहें हैं, एक्सरसाइस करने के वह फायदे, जिन्हें जानने के बाद आप इसके लिए बहाने नहीं ढूंढेंगे। जानिए 6 बड़े फायदे - 
 
1 एक्सरसाइज हमारी मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है, और शरीर में खून के बहाव को भी बेहतर बनाता है, जिससे आप स्वस्थ तो रहते ही हैं, सही ब्लड सप्लाई मिलने से दिमाग भी सक्रिय रूप से कार्य करता है, और नई ब्रेन सेल्स बनने में भी मदद मिलती है।
 
2 एक्सरसाइज ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। नियमित एक्सरसाईज करने से हाईब्लडप्रेशर तकरीबन 75 प्रतिशत तक कम हो जता है। इसके अलावा ऐरोबिक्स भी ब्लडप्रेशर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। 
 
3  नियमित एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और एक्सरसाईज के बाद आराम करते समय भी कैलोरी बर्न होती है, जिससे तेजी से वजन कम होता है। इसके अलावा एक्सरसाईज आपकी बढ़ती उम्र की गति को धीमा करके आपको अधिक समय तक जवान बनाए रखने में मदद करती है।
 
4  एक्सरसाइज करने से तनाव व डिप्रेशन के साथ ही अन्य मानसिक समस्याएं खत्म हो जाती है। एक शोध के अनुसार नियमित एक्सरसाईज का असर एंटीडिप्रेशन दवा की तरह होता है। सप्ताह में कुछ दिन लगभग आधा घंटा एक्सरसाईज करने से डिप्रेशन के लक्षणों में सुधार आता है।
 
5  एक्सरसाइज आपको शारीरिक दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। इससे पीठ दर्द और हाथ पैरों में दर्द व खिंचाव होने की समस्या से निजात मिलती है। इसके अलावा यह शरीर में उर्जा के स्तर को बढ़ाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है।
 
6  नियमित एक्सरसाइज से रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम होता है और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम कर एचडीएल कोलेस्ट्रॉल या गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे हृदय अधि‍क मात्रा में ब्लड पंप करता है, और हम अधि‍क मात्रा में ऑक्सीजन ले पाते हैं।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मध्य प्रदेश में पुनर्जीवित हो रही गुरुकुल की सनातन परंपरा

बाघ संरक्षण और पर्यावरण संतुलन

Guru Purnima Essay: हिन्दी निबंध: गुरु पूर्णिमा: गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का महापर्व

Shravan Month Essay: श्रावण मास पर रोचक हिन्दी निबंध

Happy Guru Purnima Messages: गुरु पूर्णिमा के 10 सबसे खास, भावात्मक और आकर्षक शुभकामना संदेश

अगला लेख