sundarkand
✕

Good Health : पनीर है प्रोटीन का खजाना, जानिए इसके बेहतरीन लाभ

Updated: शनिवार, 23 मई 2020 (15:55 IST)
किसी की मेहमाननवाजी हो और घर में पनीर न बने, कम ही संभव होता है। सेहत और स्वाद दोनों के हिसाब से ही पनीर खाने में एक बेहतरीन कॉंम्बिनेशन होता है। लेकिन पनीर आपको सेहत के ये अनमोल फायदे भी देता है। क्या आप जानते हैं? नहीं जानते तो जरूर जानिए-
 
1. दांत और हड्ड‍ियां- पनीर का सबसे बेहतरीन लाभ है कि यह आपकी हड्ड‍ियों और दांतों को मजबूत बनाता है, साथ ही यह कैल्श‍ियम और फॉस्फोरस का एक बढ़िया स्रोत भी है। रोजाना पनीर का सेवन हड्डियों की समस्या, जोड़ों में दर्द और दांत के रोगों से बचाए रखने में बेहद मददगार है।
 
2. मेटाबॉलिज्म- पाचन और पाचन तंत्र के लिए मेटाबॉलिज्म का रोल बहुत महत्वपूर्ण है। पनीर में अत्यधिक मात्रा में डायट्री फाइबर होते हैं, जो भोजन के पाचन में बेहद मददगार साबित होता है। यह पाचन तंत्र के सुचारू रूप से चलने के लिए बेहद फायदेमंद और महत्वपूर्ण है।
 
3. कैंसर- पनीर का सबसे बड़ा लाभ यही है, इसमें कोई शक नहीं। हाल ही में हुए एक शोध में यह साबित हुआ है कि पनीर में कैंसरजनित कारणों और खतरों को कम करने की क्षमता है। पेट के कैंसर, कोलोन कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में पनीर बेहद प्रभावी साबित हुआ है।
 
4. डायबिटीज- ओमेगा 3 से भरपूर पनीर डायबिटीज से भी बेहद प्रभावी तरीके से लड़ता है। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि वे भी अपने डायबिटीज रोगियों को रोजाना पनीर को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पनीर दोनों टाइप के डाइबिटीज के लिए प्रभावी साबित होता है।
 
5. तुरंत एनर्जी- दूध से बनने के कारण पनीर में भी दूध के गुणों का भंडार है जिनमें ऊर्जा का स्रोत भी शामिल है। शरीर में तुरंत ऊर्जा के लिए पनीर का सेवन फायदेमंद है। बॉडी ट्रेनिंग करने वालों के लिए यह और भी फायदेमंद है।
 
6. गर्भवती महिलाओं के लिए- गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की जरूरत होती है जिसके लिए पनीर का सेवन करना फायदेमंद होता है। पनीर कैल्शियम का अच्छा स्रोत है।
 
7. पाचन के लिए पनीर- पनीर के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत रहती है, साथ ही प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए पनीर फायदेमंद है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख