dharma sangrah

नौतपा की भीषण गर्मी में घर से बाहर निकल रहे हैं तो रखें यह 10 सावधानियां

Updated: शनिवार, 23 मई 2020 (15:09 IST)
Nautapa HealthTips
 
नौतपा के दिनों की गर्मी इतनी तीखी होती है कि चाहे आप घर के अंदर हो या बाहर, ये आपको बेचैन करने के लिए काफी है। इन दिनों वैसे तो शायद ही किसी का घर से बाहर निकलने का मन करता है, लेकिन पूरे दिन घर के अंदर रहना भी संभव नहीं है क्योंकि कई कामों से आपको बाहर तो जाना ही पड़ सकता हैं। 
 
नौतपा में घर से बाहर जाने से पहले आपको कुछ जरूरी सावधानियां अवश्य बरतनी चाहिए, आइए जानते हैं उन्हीं के बारे में -  
 
1. किसी भी स्थिति में बगैर कुछ खाए घर से न निकलें।
 
2. खुले शरीर बाहर न निकलें, टोपी पहने, कानों को ढंककर रखें और आंखों पर धूप का चश्मा जरूर लगाएं।
 
3. एसी से निकलते ही एकदम धूप या गर्मी में न जाएं।
 
4. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। जिससे पसीना आकर शरीर का तापमान नियमित निर्धारित हो सके तथा शरीर में जल की कमी न हो।
 
5. प्रतिदिन प्याज खाएं और जेब में एक छोटा प्याज अवश्य रखें।
 
6. अधिक गर्मी में मौसमी फल, फलों का रस, दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पना पिएं या आम की चटनी खाएं।
 
7. हल्का व शीघ्र पचने वाला भोजन करें।
 
8. नरम, मुलायम, सूती कपड़े पहनें जिससे हवा और कपड़े शरीर के पसीने को सोखते रहे।
 
9. तली हुई या मसालेदार चीजों से दूर रहें, यह आपका पेट खराब कर सकती हैं।
 
10. इन सबके अलावा समय-समय पर आवश्यकतानुसार ग्लूकोज़ का सेवन करते रहे और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल अनावश्यक न करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख