Hanuman Chalisa
✕

छुहारा उबाल कर खाने से मिलेंगे 6 बेहतरीन फायदे

Updated: सोमवार, 9 जनवरी 2023 (12:10 IST)
Chuhara benefits 
 
छुहारे या खारक का सेवन अधिकतर ठंड के दिनों में ज्यादा किया जाता है, क्योंकि इसका प्रयोग मेवा के रूप में किया जाता है। यह उलटी, खांसी, कफ, बुखार, अतिसार, भूख, प्यास, श्वास, दमा, पित्त आदि रोगों को नष्ट करने वाला माना जाता है। इसको उबाल कर खाने के कई फायदे हैं।

आइए जानते हैं यहां-
 
1. ठंड के दिनों में 4 छुहारे लेकर 1 गिलास दूध में अच्छे से उबाल कर ठंडा होने दें, तत्पश्चात प्रातः या रात्रि में सोते समय दूध में से छुहारें निकाल कर अच्छे से चबा-चबाकर खाएं तथा  गरमा-गरम दूध पी लें। 3-4 महीने इसका सेवन करने से शरीर का हष्ट-पुष्ट होगा तथा और सुंदरता बढ़ जाएगी।
 
2. छुहारे खाने से पेशाब का रोग दूर होता है। छुहारे वाला दूध भी लाभकारी है। यदि बच्चा बिस्तर पर पेशाब करता हो तो उसे भी रात को छुहारे वाला दूध पिलाएं। यह शक्ति पहुंचाते हैं। साथ ही बुढ़ापे में पेशाब बार-बार आता हो तो दिन में दो छुहारे खाने से लाभ होगा। 
 
3. 3-4 खजूर गर्म पानी में धोकर उसकी गुठली निकाल कर उसे गाय के दूध के साथ उबाल लें तथा उबले हुए दूध को सुबह-शाम पीएं। कुछ ही दिनों में लो ब्लड प्रेशर रोगियों को कम रक्तचाप छुटकारा मिल जाएगा।
 
4. छुहारे खाकर गर्म दूध पीने या छुहारे वाला दूध पीने से कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग, दांतों की कमजोरी, हड्डियों का गलना आदि रोगों में आराम मिलता हैं।
 
5. छुहारे को घी में भूनकर दिनभर में 2-3 बार सेवन करने से छुहारे को दूध में उबाल कर रात में सोने से पूर्व पीने से खांसी, छींक आना, जुकाम, बलगम में आराम मिलता है।
 
6. इसके अलावा प्रात:सायंकाल में 3 छुहारे खाकर गर्म पानी पीने से कब्जियत दूर होती है तथा यदि दमा रोगी प्रतिदिन सुबह-शाम 2-2 छुहारे खूब चबाकर खाते हैं तो फेफड़ों को शक्ति मिलने के साथ ही कफ और सर्दी में आराम मिलता है। यदि आप इन्हें चबाकर नहीं खाना चाहते हैं तो दूध में उबाल लें और फिर इन्हें खाकर गरम दूध पी लें। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

dates fruit 
 


मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख