1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Ginger Benefit For Beautiful Hair

चौंकिए मत! अदरक से बढ़ते हैं बाल, जानें 4 और फायदे...।Ginger Benefit For Beautiful Hair

adrak
चाय और व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए तो अदरक का इस्तेमाल बेमिसाल है ही, सौंदर्य के लिए भी इसके फायदे लाजवाब हैं। यहां तक तो ठीक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके बालों के लिए भी जादुई है य‍ह अदरक! जी हां, अगर आप अब तक अनजान हैं तो जरूर जानिए - 
1 अदरक का प्रयोग आप अपने बालों को लंबा करने के लिए भी कर सकते हैं, यह कमाल का असर करता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम बालों के विकास में बेहद मददगार साबित होते हैं।
2 बालों को न केवल लंबा करने, बल्कि इन्हें झड़ने से रोकने में भी अदरक बेहद फायदेमंद है। इसके लिए अदरक को कद्दूकस करने के बाद इसे जैतून के तेल या फिर नारियल तेल में मि‍लाकर लगाएं।

बालों की लगभग हर समया का इलाज अदरक के पास है, फिर चाहे रूसी ही क्यों न हो! रूसी को दूर करने के लिए कद्दूकस किए हुए अदरक में जैतून का तेल और नींबू मिलाएं और इसे बालों की जड़ों में लगाकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। सप्ताह में दो से तीन बार इसे करने से लाभ होगा।


बालों से रूखापन दूर करने के साथ ही उसे पोषण देने में भी अदरक पीछे नहीं है। इसे नींबू के रस के साथ मिलाकर बालों में लगाएं ओर मसाज करने के बाद बाल धो लीजिए। बालों का रूखापन गायब हो जाएगा।